फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flimy Wrap: 18 साल बाद माता-पिता बने अपूर्व-शिल्पा और खेसारी पर भड़कीं नेहा सिंह, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sat, 03 Dec 2022 07:50 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अपूर्व अग्निहोत्री-शिल्पा और खेसारी लाल यादव - फोटो : Social media
फिल्मी सितारों से सजी बॉलीवुड की इस रंगीन दुनिया में हर दिन हर पल कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। इसी कारण से यह फिल्मी दुनिया अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...    
विज्ञापन

2 of 11
अपूर्व अग्निहोत्री, शिल्पा सकलानी - फोटो : Social media
टीवी की दुनिया के पॉपुलर स्टार अपूर्व अग्निहोत्री के लिए साल 2022 बेहद खास रहा है। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपने अभिनय का दम दिखाने वाले अभिनेता और उनकी पत्नी अभिनेत्री शिल्पा सकलानी के घर किलकारियां गूंजी हैं। दोनों के आंगन में आई इस खुशी को पाकर वह फूले नहीं समा रहे हैं। स्टार्स के घर शादी के पूरे 18 साल बाद एक नन्ही परी का जन्म हुआ है। अपने फैंस को कपल ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है, जिसे सुन फैंस के चेहरे भी खिल उठे हैं।    

Apurva-Shilpa: अपूर्व अग्निहोत्री-शिल्पा सकलानी के घर गूंजी किलकारियां, शादी के 18 साल बाद बने माता-पिता
विज्ञापन

3 of 11
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल इन दिनों अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार कर रहे थे और उस दौरान उन्होंने बंगालियों को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से ही वह विवादों में घिर गए हैं। अभिनेता अपने बयान को लेकर माफी भी मांग चुके हैं, लेकिन अब उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता मोहम्मद सलीम ने अभिनेता के खिलाफ तलतला के थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Paresh Rawal: बंगालियों पर विवादित टिप्पणी करना परेश रावल को पड़ा भारी, माफी मांगने के बाद भी शिकायत दर्ज

4 of 11
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण जौहर का नाम बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से लिया जाता है। करण ने महज 26 साल की उम्र में ऑल टाइम ब्लॉबस्टर फिल्म कुछ-कुछ होता है का निर्देशन किया था। करण जौहर को बॉलीवुड के स्टारकिड्स का गॉडफादर भी कहा जाता है। न जाने कितने स्टार किड्स को करण जौहर ने बॉलीवुड में चमका दिया है। करण जौहर की ही बदौलत न जाने कितने स्टार किड्स आज स्टार की लिस्ट में आ गए हैं। वहीं हाल ही में करण जौहर से जब उनकी बायोपिक को लेकर सवाल किया गया तो आइये जानते हैं उन्होंने क्या जवाब दिया।

Karan Johar: करण जौहर की बायोपिक में यह अभिनेता निभाएंगे मुख्य किरदार! फिल्ममेकर ने किया खुलासा

विज्ञापन

5 of 11
भारतपे को फाउंडर अश्नीर ग्रोवर - फोटो : एएनआई

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 16' शुरुआत से ही सुर्खियों में बना हुआ है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे शो में इन दिनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो रही है। इसी बीच खबर आई थी कि शार्क टैंक इंडिया फेम अशनीर ग्रोवर भी शो का हिस्सा हो सकते हैं। मेकर्स की ओर से उन्हें ऑफर भी भेजा गया, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया। वहीं, अब उन्होंने शो को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है कि वह सुर्खियों में आ गए हैं।

Ashneer Grover: बिग बॉस को अशनीर ग्रोवर ने बताया नाकाम लोगों का शो, बोले- सलमान खान से ज्यादा फीस मिले तो...

विज्ञापन

6 of 11
नेहा सिंह राठौर, खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी इंडस्ट्री ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों चर्चा में चल रहे हैं। हाल ही में खेसारी ने एक वीडियो शेयर कर फैंस से बात की थी और इस दौरान उनके आंसू छलक गए थे। उन्होंने वीडियो में कहा कि उन्हें परेशान किया जा रहा है और अगर ऐसा ही रहा तो वह भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़ देंगे। वहीं, अभिनेता ने अपनी बेटी की फोटो का गलत इस्तेमाल करने पर भी नाराजगी जताई थी और कहा था कि वह एक पिता के रूप में कैसे अपनी बेटी को मुंह दिखाएंगे। इस सबके बीच भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने खेसारी पर निशाना साधते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

Bhojpuri: खेसारी लाल पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर, बोलीं- जब खुद गंदे गानों पर नाचते हो तब बेटी का नहीं सोचते?

विज्ञापन

7 of 11
एस एस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजामौली की कुछ महीनों पहले आई फिल्म 'आरआरआर' की सफलता बढ़ती ही जा रही हैं। अब फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में 'आरआरआर' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता है। राजामौली की जीत ने कई लोगों को चौंका दिया, क्योंकि उनके प्रतिद्वंद्वियों में स्टीवन स्पीलबर्ग, डैरेन एरोनोफ्सकी  और सारा पोली भी शामिल थे।

SS Rajamouli: 'आरआरआर' को मिली बड़ी सफलता, एसएस राजामौली ने अपने नाम किया सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार

8 of 11
एन एक्शन हीरो में जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यूं तो हरियाणा की धरती की पहचान पहलवानों से होती है, लेकिन वहां अब एक सितारा ऐसा भी है, जिसे देसी घी के पराठे और लस्सी पसंद है, लेकिन चमकता मायानगरी मुंबई में है। बात हो रही है जयदीप अहलावत की, जो गैंग्स ऑफ वासेपुर के शाहिद खान से लेकर पाताल लोक में इंस्पेक्टर हाथीराम का दमदार किरदार निभा चुके हैं। ...और अब यह सितारा आयुष्मान खुराना स्टारर एन एक्शन हीरो अपने अभिनय की रोशनी बिखेर रहा है। इस बीच जयदीप अहलावत ने ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर न सिर्फ उनके फैंस का, बल्कि आपका भी सिर घूम जाएगा। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि वह पैसों के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

Jaideep Ahlawat: अच्छी फीस मिलने पर खराब फिल्मों से भी परहेज नहीं, एक्शन हीरो फेम अभिनेता का बड़ा बयान

9 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : Social media
'हेरा फेरी 3' को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चाएं तेज हैं। हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि इस फिल्म से अक्षय कुमार ने किनारा कर लिया है। वहीं, इसमें लीड रोल के लिए कार्तिक आर्यन का भी नाम सामने आया था, जिसकी वजह से उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। अब फिल्म पर एक नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कार्तक आर्यन ने मेकर्स के सामने बड़ी शर्त रखी है। 

Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' पर सामने आई बड़ी जानकारी, फिल्म में काम करने के लिए कार्तिक ने रखी यह शर्त

10 of 11
मेघा ठाकुर - फोटो : मेघा ठाकुर
इंडो-कनाडाई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टिक टॉक स्टार मेघा ठाकुर का अचानक निधन हो गया है। मेघा ठाकुर बॉडी पॉजिटिविटी और आत्मविश्वास के संदेश फैलाने के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हालांकि अब तक उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। उनके फैंस की बीच गम का माहौल है। मेघा ठाकुर के निधन की खबर उनके माता-पिता ने दी है।

दुखद: सोशल मीडिया स्टार मेघा ठाकुर का निधन, महज 21 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

 

विज्ञापन

11 of 11
कोचू प्रेमन - फोटो : Social media

दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। मलयालम फिल्म और टेलीविजन अभिनेता केएस प्रेमकुमार का शनिवार को निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। कोचु प्रेमन के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता ने 68 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।  

दुखद: मलयालम फिल्म और टीवी अभिनेता केएस प्रेमकुमार का निधन, 68 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें