फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: अजय देवगन को स्कूटी चलाता देख दौड़ पड़ी भीड़, वीडियो शेयर कर अभिनेता ने कही यह बात

Sat, 03 Dec 2022 07:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता के झंडे का गाड़ रही है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई की वजह से इसे सुपरहिट घोषित किया जा चुका है। वहीं, इस फिल्म की कामयाबी से उत्साहित अजय अब अपने 'भोला' की शूटिंग में जोर-शोर से जुट गए हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे।
KRK: आयुष्मान खुराना को लड़की की तरह बताने पर खुद ही ट्रोल हुए केआरके, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
विज्ञापन

2 of 4
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
 इस बीच अब अजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनकी आगामी फिल्म 'भोला' के सेट का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजय स्कूटी दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान पिछली सीट पर एक आदमी भी बैठा हुआ है। हालांकि वीडियो में एक्टर बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खुद एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए फैंस को इस तरह का समर्थन देने के लिए शुक्रिया कहा है। अजय ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'अच्छा लगता है जब भीड़ आपका किसी सही वजह से पीछा कर रही हो।' इसके साथ ही अजय ने फैंस को खास संदेश भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में आगे लिखा, 'गाड़ी चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, शूटिंग की वजह से मैंने हेलमेट नहीं पहना था।' 
Drishyam 2 Box Office Day 16: तीसरे शनिवार को 'दृश्यम 2' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, कमाए इतने करोड़ रुपये
विज्ञापन

4 of 4
अजय देवगन, तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
अजय का यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि 'दृश्यम 2' के बाद अजय कैथी की रीमेक 'भोला' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी वह खुद ही कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ एक बार फिर तब्बू नजर आने वाली हैं। इससे पहले दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
An Action Hero Box Office Collection: दूसरे दिन भी कमाल नहीं दिखा सकी एन एक्शन हीरो, शनिवार को इतना रहा बिजनेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें