फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: अनुपम श्याम का 63 साल की उम्र में निधन और बिग बॉस ओटीटी का हुआ आगाज

Mon, 09 Aug 2021 01:05 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया
Anupam Shyam Passes Away: छोटे पर्दे के ठाकुर सज्जन सिंह उर्फ अनुपम श्याम का निधन हो गया है। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वे मशहूर टीवी सीरियल 'प्रतिज्ञा' में ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार ले लोकप्रिय हुए थे। अनुपम श्याम ओझा पिछले साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।

अशोक पंडित ने दी  श्रद्धांजलि
अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बहुत दुख हुआ ये जानकर कि दिग्गज एक्टर अनुपम श्याम का मल्टीपल ऑर्गन फेलियर होने से निधन हो गया है। ये फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नुकसान है। श्रद्धांजलि ’

Big News : अनुपम श्याम का 63 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार
 
विज्ञापन

2 of 5
खतरों के खिलाड़ी 11 में अनुष्का सेन, रोहित शेट्टी, निक्की तंबोली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में रविवार को शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ है। इस बार शो से बाहर हो गई हैं आस्था गिल। शो से एलिमिनेट होने के बाद से ही आस्था सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं। फैंस ने उनका एलिमिनेशन गलत बताया है। साथ ही श्वेता तिवारी को उनके फैसले के लिए गलत ठहराया है। इतना ही नहीं खुद शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने भी श्वेता तिवारी के निर्णय लेने के कौशल की आलोचना की है।


Khatron Ke Khiladi 11: रोहित शेट्टी के शो से आस्था गिल हुईं एलिमिनेट, श्वेता का निर्णय पड़ा भारी
 
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : Instagram
Indian Idol 12 Finale: टेलीविजन का सबसे चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 15 अगस्त को इस चर्चित शो का ग्रैंड फिनाले है। आज यानी की रविवार को शो का सेमी फाइनल था लेकिन मेकर्स ने किसी को बाहर ना करते हुए छह कंटेस्टेंट को फाइनल में पहुंचा दिया है। फिनाले की रेस में अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, पवनदीप राजन, निहाल तारो, मोहम्मद दानिश और शनमुखप्रिया हैं।

Indian Idol 12: पवनदीप राजन को सेमीफाइनल में मिले सबसे ज्यादा वोट, सभी 6 प्रतिभागी फाइनल में

4 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी का आगाज हो चुका है। बिग बॉस के इस डिजिटल वर्जन को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। अपने नए डिजिटल वर्जन को लेकर ये शो काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी पिछले सभी सीजन से हटकर होने वाला है। बिग बॉस ओटीटी को फैंस 24 घंटे देख सकेंगे। इस शो को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा रहा है और पहली बार करण जौहर इस शो का हिस्सा बनेंगे। सबसे खास बात ये है कि इस शो को पहले से भी कहीं ज्यादा बोल्ड और धमाकेदार बनाया गया है। अब एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो रही है।


Bigg Boss OTT: 'बिग बॉस ओटीटी' का हुआ आगाज, करण जौहर के शो में कंटेस्टेंट्स ने यूं ली एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कुंद्रा, गहना वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया
पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा तो जेल में हैं ही वहीं उनके सहयोगियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। अश्लील फिल्म मामले में गहना वशिष्ठ लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। आए दिन कुछ ना कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। बीते दिनों पुलिस ने दो पीड़िताओं के बयान जारी किए थे जिन्होंने गहना और रोवा खान पर उन्हें धमकी देकर जबरदस्ती अश्लील वीडियो शूट करवाने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं पीड़िता ने इतना तक कहा था कि पोर्न फिल्में शूट करने से मना करने पर कई लोगों ने उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और पुलिस में शिकायत ना करने की धमकी भी दी। इस सब के बीच गहना ने विक्टिम कार्ड खेला है और एक नया खुसाला कर दिया है।


गहना वशिष्ठ का खुलासा: 'पूनम पांडे, शर्लिन समेत कई लोगों ने खूब पैसे कमाए लेकिन मुझे ही क्यों निशाने पर लिया'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें