टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। अब करण जौहर की होस्टिंग में शुरू होने वाला बिग बॉस ओटीटी चर्चा में आ गया है। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के लिए दर्शक बेताब हैं और जल्दी इंतजार खत्म हो चुका है। आपको बता दें कि जितने भी टॉप परफॉर्मर होंगे उन्हें बिग बॉस 15 में भी जाने का मौका मिलेगा जो सलमान खान होस्ट करेंगे। शो में सभी कंफर्म कंटेस्टेंट्स राकेश बापट, जीशान खान, मिलिंद गाबा, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, करण नाथ, शमिता शेट्टी, उर्फी जावेद, नेहा भसीन, मूस जटाना, अक्षरा सिंह, दिव्या अग्रवाल और रिद्धिमा पंडित शामिल हो चुके हैं।
बिग बॉस ओटीटी के चलते 'जग घूमया', 'दिल दियां गल्लां' जैसे गानों से मशहूर सिंगर नेहा भसीन सुर्खियों में हैं। दरअसल, प्लेबैक सिंगर नेहा भसीन रियलिटी शो बिग बॉस 15 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट है। नेहा ने बताया कि 10 साल की उम्र में उनके साथ दिल दहला देने वाली घटना घटी थी।