फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बॉलीवुड में दिखी इंसान और हाथी के बीच सच्ची दोस्ती, गवाह हैं ये पांच फिल्में

Thu, 04 Jun 2020 07:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हाथी और इंसान के रिश्ते पर बनीं बॉलीवुड फिल्में - फोटो : Social Media
केरल में गर्भवती हथिनी को अनानास में पटाखे खिलाकर तड़पा-तड़पाकर मारने की घटना ने एक बार फिर मनावता को शर्मसार कर दिया है। हाथी और इंसान के बीच तो प्रेम हमेशा से रहा है। हमारे देश में इन्हें भगवान गणेश का रूप माना जाता है। फिर ऐसा क्या हो गया कि इंसान इनकी जान लेने पर उतारू है। इंसान और हाथी के बीच के रिश्ते को बॉलीवुड ने अपनी कई फिल्मों के जरिए बखूबी समझाया है। आज आपको ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में बताते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
हाथी मेरे साथी - फोटो : Social Media
हाथी मेरे साथी
साल 1971 में रिलीज हुई राजेश खन्ना की फिल्म 'हाथी मेरे साथी' में हाथी और इंसान की दोस्ती का ऐसा नजराना पेश किया गया जिसे देखकर न जाने कितने लोगों के दिलों ने इनके लिए प्यार जाग गया। राजू और उसके चार हाथियों की कहानी ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। जानवरों और इंसान के रिश्ते पर बुनी गई है ये सबसे बेहतरीन फिल्म है। 
विज्ञापन

3 of 6
सफेद हाथी - फोटो : Social Media
सफेद हाथी
साल 1977 में बनी बच्चों की फिल्म सफेद हाथी में एक बार फिर हाथी और इंसान के बीच की दोस्ती को दिखाया गया। अनाथ बच्चा अपने चाचा-चाची के साथ रहता है जिसपर वो अत्याचार करते हैं। बच्चे की दोस्ती एक हाथी से हो जाती है, जो उसे सोने का सिक्का देता है। लेकिन जब ये बात उस इलाके के राजा को पता चलती तो वो लालच में उस हाथी को पकड़ने के लिए जाल बिछाता है। तपन दा द्वारा बनाई गई इस फिल्म ने एक बार फिर बता दिया था कि जानवर और इंसान के बीच एक अटूट रिश्ता है।

4 of 6
मैं और मेरा हाथी - फोटो : Social Media
मैं और मेरा हाथी
साल 1981 में आई मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म 'मैं और मेरा हाथी' में ये बताया कि इंसान और हाथी की दोस्ती हमेशा से खास रही है। बचपन में मिथुन जिनका नाम फिल्म में राम है, एक हाथी पालते हैं जिसे वो लक्ष्मण बुलाते हैं। दोनों के बीच भाईयों की तरह प्यार होता है। राम पढ़ाई करने बाहर चले जाता है। इस दौरान गुंडे राम के पिता की हत्या कर देते हैं। बाद में राम और लक्ष्मण दोनों पिता की मौत का बदला लेते हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
दोस्त - फोटो : Social Media
दोस्त
साल 1989 में हाथी और इंसान के रिश्ते पर आधारित मिथुन चक्रवर्ती की एक और फिल्म आई, जिसका नाम था 'दोस्त'। इसमें मिथुन ने एक वन अधिकारी का किरदार निभाया जो जंगल में होने वाले अवैध कटान को रोकता है। इस दौरान वो मगरमच्छ के जबड़े में फंसे एक हाथी को बचाता है। इसका एहसान हाथी मिथुन के परिवार को गुंडों से बचाकर उतारते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
junglee
जंगली
 साल 2019 में आई विद्युत जामवाल की फिल्म 'जंगली' में इंसान और हाथी के बीच उस रिश्ते को दिखाया गया जिसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। फिल्म की कहानी एक पशु चिकित्सक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता के हाथी रिजर्व में वापस लौटता है, इस दौरान वो शिकारियों के रैकेट का सामना करता है और लड़कर अपने हाथियों को बचाता है। 

गर्भवती हथिनी के लिए कपिल और श्रद्धा कपूर ने मांगी पांच लाख लोगों से मदद, ऐसे टूट पड़ा हुजूम

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें