फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: गदर 2 का नया मोशन पोस्टर रिलीज और अल्लू अर्जुन ने लीक किया पुष्पा 2 का डायलॉग, पढ़ें फिल्मी खबरें

Fri, 21 Jul 2023 07:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
गदर 2, पुष्पा 2 - फोटो : social media
सिनेमा जगत से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
प्रोजेक्ट के-कल्कि 2898 एड - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के टाइटल से पर्दा उठ गया है। अमेरिका में चल रहे सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (एसडीसीसी) में काफी धूमधाम के बीच इसके आधिकारिक टाइटल की घोषणा की गई। इस फिल्म का ऑफिशियल नाम 'कल्कि 2898 एडी' है। साथ ही टीजर जारी कर 'प्रोजेक्ट के' की बहुप्रतीक्षित झलक भी दिखाई गई। शुक्रवार सुबह टीजर को भारत में भी रिलीज कर दिया गया है। कॉमिक कॉन में प्रभास, कमल हासन और डायरेक्टर नाग अश्विन की मौजूदगी में फिल्म के टाइटल और टीजर से पर्दा उठाया गया। 
Project K Teaser: 'कल्कि 2898 एडी' है प्रोजेक्ट के का ऑफिशियल नाम, टीजर में दमदार दिखे सभी किरदार

विज्ञापन

3 of 11
अर्जुन रामपाल-ग्रैबिएला डेमेट्रियड्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल प्रोफेशनल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबर्दस्त सुर्खियां बटोरते हैं। एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने चार वर्ष पहले एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अरिक है। गैब्रिएला ने अप्रैल, 2023 में सोशल मीडिया पोस्ट कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करते हुए हर किसी को दंग कर दिया। वहीं, अब ग्रैबिएला दूसरी बार मां बन गई हैं, साथ ही फिर से पिता बने अर्जुन रामपाल पोस्ट के जरिए अपनी खुशी साझा करते नजर आए हैं। 
Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल चौथी बार बने पिता, गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रियड्स ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म

4 of 11
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल दिल्ली के पास स्थित गुरुग्राम में एक भोजपुरी आर्टिस्ट को उसके इंस्टाग्राम वाले दोस्त ने इंटरव्यू के बहाने से होटल में बुलाया था। वहां उस शख्स ने भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने इस बात की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता के इंस्टाग्राम पर कई फॉलोवर्स हैं और वह वहां अक्सर अपने पोस्ट साझा करती हैं।
Bhojpuri: इंटरव्यू के बहाने भोजपुरी अभिनेत्री के साथ गुरुग्राम के होटल में रेप, दोस्त पर लगाया आरोप

विज्ञापन

5 of 11
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर पंजाबी सिंगर-रैपर बादशाह अपने गानों को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। इसके साथ ही वह समय-समय पर आरोपों के घेरे में भी फंसते नजर आते हैं। बादशाह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सिंगर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को 'काला चश्मा' से लेकर 'तारीफां' जैसे चार्टबस्टर गाने दिए हैं। हालांकि, रैपर एक बार फिर अपने 2020 के विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बादशाह पर 'पागल' गाने के व्यूज खरीदने का आरोप लगा था, जिस पर सिंगर ने प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा दावा किया है।
Badshah: 'पागल' गाने के व्यूज खरीदने के लिए बादशाह ने चुकाए थे 72 लाख रुपये? तीन वर्ष बाद रैपर ने बताया सच

विज्ञापन

6 of 11
रॉनी स्क्रूवाला - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री को बॉक्स ऑफिस पर कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है। जब से दुनिया में कोरोना महामारी आई, एक्टर्स और मेकर्स के लिए बॉक्स ऑफिस पर छाप छोड़ना मुश्किल हो गया। वर्ष 2021-22 के बाद, द कश्मीर फाइल्स, सूर्यवंशी, ब्रह्मास्त्र और पठान जैसी फिल्में अपना जादू चलाने में सफल रहीं, लेकिन राम सेतु, लाल सिंह चड्ढा, विक्रम वेधा और रक्षाबंधन जैसी कई बिग बजट फिल्मों ने टिकट काउंटर पर दम तोड़ दिया, और फ्लॉप की लिस्ट में शामिल हो गईं। इसी पर अब मशहूर प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कटाक्ष किया है। 
Ronnie Screwvala: रॉनी स्क्रूवाला का बॉलीवुड पर कटाक्ष, दर्शकों को हल्के में लेने पर भड़के प्रोड्यूसर
विज्ञापन

7 of 11
अमिताभ बच्चन, पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा का महानायक यूं ही नहीं कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में हर तरह की फिल्में की हैं, जो कि दर्शकों को खूब पसंद आई हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी अभिनेता किसी युवा की तरह सक्रिय हैं। 80 की उम्र हो जाने के बाद भी वह फिल्मों और कौन बनेगा करोड़पति जैसे शो की शूटिंग में व्यस्त रहते हैं। इन दिनों पर अपनी आने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (प्रोजेक्ट के) पर काम कर रहे हैं। अब खबर आ रही अमिताभ बच्चन नरेन्द्र मोदी की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। 
Pm Modi Biopic: बड़े पर्दे पर पीएम मोदी की भूमिका में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन? जानिए कैसी होगी फिल्म की कहानी

8 of 11
पुष्पा 2 - फोटो : Instagram

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जून इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' यानी 'पुष्पा: द रूल' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अभिनेता के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल  2021 मे आई उनकी ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज - पार्ट 1 का  सीक्वल है। अगले साल रिलीज होने और प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए, अभिनेता ने एक कार्यक्रम में अपने आगामी सीक्वल के ट्रेलर से एक मेन डायलॉग लीक कर दिया।
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने लीक किया 'पुष्पा 2' का डायलॉग? यहां जानें क्या है सच्चाई

9 of 11
प्रोजेक्ट के - फोटो : social media
 
प्रभास की फिल्म प्रोजेक्ट के के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि फिल्म का नाम अब प्रोजेक्ट के नहीं बल्कि कल्कि 2829 एडी होगा। अमेरिका में हुए सैन डिएगो कॉमिक कॉन इवेंट में इस मूवी के रियल टाइटल की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई। फिल्म के नए नाम के साथ इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। टीजर में भी काफी कुछ दिखाया गया है, जिससे फैन्स को फिल्म के प्लॉट का भी अंदाजा हो गया है। वहीं इसी बीच फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने हनुमान की तुलना हॉलीवुड सुपरहीरो से कर डाली है।  
Kalki 2898 AD: 'अगर आपके पास सुपरमैन है तो हमारे पास हनुमान', जानें नाग अश्विन ने क्यों कही यह बात

10 of 11
गदर 2 का नया मोशन पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज फिल्म का नया मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इसमें सनी देओल और एक्टर उत्कर्ष शर्मा जबर्दस्त लुक में नजर आ रहे हैं। सनी देओल के तेवर देखने लायक हैं। बैकग्राउंड में गोलाबारी की आवाज आ रही है। नया मोशन पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में दर्शकों को जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा।
Gadar 2: 'गदर 2' का नया मोशन पोस्टर रिलीज, दमदार लुक में नजर आए सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा

विज्ञापन

11 of 11
विवेक ओबरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय साथ कथित तौर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवेक के ही बिजनेस पार्टनर्स ने उन्हें 1.55 का चूना लगा दिया। विवेक ओबेरॉय ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। चलिए हम आपको पूरा मामला बताते हैं।
Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय से 1.55 करोड़ की ठगी, एक्टर ने पुलिस में तीन बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ की शिकायत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें