विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी
- फोटो : social media
विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित, 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' सात भाग की सीरीज है जिसका प्रीमियर जल्द ही जी5 पर होगा। ट्रेलर में प्रतिष्ठित इतिहासकारों, विशेषज्ञों, पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ बातचीत की झलकियां पेश की गई हैं।निर्माताओं के दावा है कि 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के बड़े पैमाने पर पलायन और नरसंहार का कारण बनने वाली घटनाओं को उजागर करती है।