फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आगे खिसक सकती है OMG 2 की रिलीज और एमी अवॉर्ड्स देखने के लिए करना होगा इंतजार! पढ़ें फिल्मी खबरें

Fri, 28 Jul 2023 07:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ओएमजी 2, एमी अवॉर्ड्स - फोटो : social media
मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
एमी अवॉर्ड्स 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन की दुनिया में अकादमी पुरस्कारों की तरह ही महत्व रखने वाले एमी अवॉर्ड्स के 75वां संस्करण का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दुनियाभर में फैले टीवी फैंस इस अवॉर्ड फंक्शन की हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। दर्शकों की दिलचस्पी यह जानने में है कि इस कार्यक्रम आखिर कब और कहां पर आयोजित किया जाएगा। लेकिन हमारे पास एमी अवॉर्ड्स के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल, इस अवॉर्ड समारोह से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है। एमी अवॉर्ड्स 2023 को पोस्टपोन कर दिया गया है, जिसकी वजह का खुलासा हम आगे करेंगे...
Emmy Awards 2023: 'एमी अवॉर्ड्स' देखने के लिए करना होगा इंतजार! 2024 तक के लिए किए गए स्थगित, यह है कारण

विज्ञापन

3 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी अभिनेत्री की प्राइवेट तस्वीरें लीक होना एक आम बात है। आए दिन किसी न किसी के साथ ऐसी चीजें होती रहती हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में लोकप्रिय उड़िया अभिनेत्री के साथ भी हुआ। कथित तौर पर उड़िया अभिनेत्री ने एक फिल्म निर्माता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने उस निर्माता पर उनके इंटीमेट वीडियो और फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने लक्ष्मीसागर पुलिस स्टेशन में शिकायत की है, जिसके तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।
Odia Actress: उड़िया एक्ट्रेस ने लगाया इंटीमेट वीडियो लीक करने का आरोप, फिल्म निर्माता के खिलाफ FIR दर्ज

4 of 11
'ओपेनहाइमर' में सिलियन मर्फी - फोटो : सोशल मीडिया
'पीकी ब्लाइंडर्स' में अपने किरदार के लिए दर्शकों के बीच चर्चित हॉलीवुड एक्टर सिलियन मर्फी वर्तमान में अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'ओपेनहाइमर' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। मूवी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन इसे लेकर खूब बवाल भी मचा हुआ है। फिल्म में विवादित एडल्ट सीन पर काफी विवाद हो रहा है। इसी को लेकर अब सिलियन अपनी चुप्पी तोड़कर बड़ा बयान देते नजर आए हैं। 
Cillian Murphy: 'ओपेनहाइमर' विवाद पर सिलियन मर्फी ने तोड़ी चुप्पी, सीन के महत्व को समझाते हुए दिया यह बयान
विज्ञापन

5 of 11
एलन मस्क-बार्बी - फोटो : सोशल मीडिया

ग्रेटा गेरविग की फिल्म 'बार्बी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। हालांकि, यह अपनी रिलीज के साथ ही विवादों से भी घिरी हुई है। कुछ लोगों ने फिल्म में कथित पुरुष-विरोधी नारीवाद के बारे में चिंता जताई है। वहीं, अब बार्बी की आलोचना करने वालों में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का भी नाम जुड़ गया है। मस्क ने ट्वीट कर 'ओपेनहाइमर' के साथ ही रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'बार्बी' पर निशाना साधा है। 
Elon Musk: एलन मस्क ने 'ओपेनहाइमर' के बाद 'बार्बी' को लिया आड़े हाथ, फिल्म देखने जा रहे फैंस को दी यह चेतावनी

विज्ञापन

6 of 11
जेनिफर मिस्त्री-असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के पॉपुलर कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री लंबे समय से मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। अभिनेत्री ने शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के ऊपर यौन उत्पीड़न और काम की जगह पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं, अब हाल ही में एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा है कि उनके केस में अभी तक कोई अपडेट नहीं है।
TMKOC: जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर लगाया गवाह को खरीदने का गंभीर आरोप, बोलीं- मुंह बंद रखने के लिए...

विज्ञापन

7 of 11
रंग दे बसंती - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2006 में फिल्म आई थी 'रंग दे बसंती'। इसमें आमिर खान, सिद्धार्थ, आर माधवन, सोहा अली खान, शरमन जोशी और कुणाल कपूर जैसे सितारे नजर आए। यह फिल्म खूब पसंद की गई। कल्ट फिल्म में शामिल 'रंग दे बसंती' का म्यूजिक भी काफी हिट रहा। काफी वक्त से यह चर्चा है कि इसका सीक्वल आने वाला है। इस बात ने फैंस की खुशी बढ़ा दी। मगर, अब सामने आ रही खबरें 'रंग दे बसंती 2' का इंतजार कर रहे दर्शकों को निराश कर सकती हैं।
Rang De Basanti 2: नहीं बनेगा 'रंग दे बसंती' का सीक्वल? राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने खुद बताई वजह

8 of 11
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के 'थलाइवा' यानी रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस एक्शन-एंटरटेनर फिल्म का डायरेक्शन 'कोलामावु कोकिला' फेम नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है। अब तक मूवी के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं, जिनमें से 'कावला' एक बड़ा चार्टबस्टर है। इसी बीच फिल्म के सेंसर बोर्ड प्रमाणन को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है, जिससे फैंस का खुश होना लाजमी है। 
Jailer: रजनीकांत की 'जेलर' ने पूरी कीं सेंसर बोर्ड की औपचारिकताएं, जानें फिल्म को मिला कौन सा सर्टिफिकेट?

9 of 11
प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ सुपरस्टार प्रभास हाल ही में फिल्म हुई फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आए थे। अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले प्रभास  की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। एक्टर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते है। वह केवल अपकमिंग फिल्मों के बारे में अपडेट शेयर करने के लिए ही अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं। प्रभास उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी अलग रखते हैं। वहीं, एक बड़ी खबर सामने आई है कि 27 जुलाई की रात को एक्टर का फेसबुक पेज हैक कर लिया गया था। 
Prabhas: प्रभास का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने अभिनेता के पेज से शेयर किए वायरल वीडियोज

10 of 11
टाइगर श्रॉफ-पश्मीना रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ एक बार फिर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन जानकारी आई कि टाइगर, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा बन गए हैं। वहीं, अब एक्टर को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। वर्ष 2019 की फिल्म 'वॉर' में ऋतिक रोशन के साथ काम कर चुके टाइगर अब एक्टर की चचेरी बहन पश्मीना रोशन के साथ रोमांस फरमाने को तैयार हैं। 
Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ के हाथ लगी एक और फिल्म, ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना संग जमाएंगे जोड़ी

विज्ञापन

11 of 11
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम जैसे सितारों से सजी फिल्म 'ओएमजी 2' लगातार चर्चा में हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट भी अब नजदीक आ रही है, मगर इसके साथ ही इसकी रिलीज के रास्तों में भी कई अड़चनें आ रही हैं। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में 20 कट लगाने के सुझाव मेकर्स को दिए हैं, साथ ही इसे ए सर्टिफिकेट यानी एडल्ट सर्टिफिकेट देने की बात भी सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमिटी ने कही है। इससे मेकर्स नाखुश हैं। आखिर सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट क्यों दिया है? आइए जानते हैं इसकी वजह..
OMG 2: सेंसर बोर्ड और 'ओएमजी 2' के मेकर्स के बीच तनातनी जारी? आगे खिसक सकती है फिल्म की रिलीज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें