फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'द कश्मीर फाइल्स' पर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप और अक्षय ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, पढ़िए मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Mon, 25 Apr 2022 08:17 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
मनोरंजन जगत की खबरें - फोटो : social media
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लोगों ने काफी पसंद किया था। रिलीज के बाद ही फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज देखने को मिला कि इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दर्शाती यह फिल्म कुछ लोगों को बहुत पसंद आई तो कुछ को ये एकदम रास नहीं आई। वहीं, एनसीपी के प्रमुख नेता शरद पवार ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' को नफरत फैलाने के लिए बनाया गया था। उनकी इस टिप्पणी पर विवेक अग्निहोत्री ने जवाब दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर The Kashmir Files: फिल्म पर धर्मिक भावना भड़काने का आरोप लगाने पर बोले विवेक, सबसे भ्रष्ट नेता हैं शरद पवार
विज्ञापन

2 of 10
नारियल फोड़कर फिल्म की शुरुआत करते अक्षय कुमार और राधिका मदान - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने 'बच्चन पांडे' के बाद अब अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में वह पहली बार राधिका मदान के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म से अक्षय कुमार फिर से नई दांस्ता कहने को तैयार हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर Bollywood: 'बच्चन पांडे' के बाद अक्षय ने शुरू की अगली रीमेक की शूटिंग, इस बार हवाई जहाज कंपनी शुरू करने वाले इस दिग्गज की दास्तां..
विज्ञापन

3 of 10
सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन तेंदुलकर की बेटी कर सकती हैं बॉलीवुड में डेब्यू
भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन लिस्ट भी काफी लंबी है। फैन फॉलोइंग और पॉपुलैरिटी के मामले में सारा किसी सेलिब्रिटी से पीछे नहीं हैं। अब उनके बॉलीवुड डेब्यू की खबरें आ रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की बेटी करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू? इससे पहले करती थीं यह काम

4 of 10
अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 का टीजर हुआ रिलीज - फोटो : social media
फीस के मामले में अजय देवगन ने अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ा
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जल्द ही फिल्म रनवे '34' से बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं। सुपरस्टार अजय देवगन की इस आगामी फिल्म इस समय हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। अजय देवगन , अमिताभ और रकुल प्रीत सिंह स्टारर यह फिल्म सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड हो रही है। फिल्म के लीड अभिनेता अजय देवगन, जो इसके निर्माता और निर्देशक भी हैं, वह कैप्टन विक्रांत खन्ना की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। सामने आती रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता ने फिल्म के निर्देशन और इसमें अभिनय करने के लिए 25 करोड़ रुपये लिए हैं और फीस के मामले में अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर Runway 34: अमिताभ बच्चन से भी आगे निकले अजय देवगन, फिल्म के लिए ली 10 फीसदी ज्यादा फीस; जानिए किसने ली कितनी फीस
विज्ञापन

5 of 10
Baahubali 2 VS RRR VS KGF Chapter 2 - फोटो : सोशल मीडिया
केजीएफ 2 ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड
कुछ समय पहले यानी गुरुवार को यश अभिनीत फिल्म 'केजीएफ-चैप्टर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने न केवल कन्नड़ में बल्कि हिंदी, तेलुगू और मलयालम संस्करण में भी कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जर्सी' को धवस्त करने के बाद अब यह फिल्म ‘रनवे34’ और ‘हीरोपंती 2’ को भी धूल चटाने के लिए तैयार है।  इस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में, हम केजीएफ-चैप्टर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना पिछली दो साउथ की पैन इंडिया फिल्म- आरआरआर और बाहुबली 2 - द कन्क्लूजन के साथ करने जा रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर KGF2 Vs RRR Vs Baahubali 2: प्रभास पर भारी पड़े यश, केजीएफ 2 ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, किया इतना कलेक्शन
 
विज्ञापन

6 of 10
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल और अमीषा पटेल ने पूरी की शूटिंग
साल 2001 में आई सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर' को कौन भूल सकता है। सनी देओल की एक्टिंग और दमदार डायलॉग डिलीवरी ने लोगों को फिल्म का फैन बना दिया था। फिल्म और अभिनेता के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। फिल्म का दूसरा पार्ट जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। इसकी शूटिंग पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में चल रही थी, जो अब पूरी हो गई है। खबर आ रही है कि निर्देशक अनिल शर्मा की इस प्रतिष्ठित पीरियड ड्रामा फिल्म 'गदर 2' ने लखनऊ शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। यहां पढ़ें पूरी खबर Gadar 2 : सनी देओल-अमीषा पटेल ने पूरी की फिल्म की शूटिंग, जाने कब और कहां होगी रिलीज 'गदर 2'
विज्ञापन

7 of 10
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
दोबारा शुरू होगा कॉफी विद करण
बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' भारत में सबसे लोकप्रिय चैट शो में से एक है। हिंदी फिल्म हस्तियों से लेकर दक्षिण फिल्म सितारों तक, कई लोगों ने इस प्रसिद्ध और विवादास्पद सोफे की शोभा बढ़ाई है। पिछले सीजन के दौरान निर्देशक करण जौहर का यह शो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया था। जिसके कारण इसे कुछ समय के लिए ऑफ-एयर कर दिया गया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि फिल्म निर्माता शो के नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर Koffee With Karan: शुरू होने जा रहा है 'कॉफी विद करण' का नया सीजन, पहली बार साथ नजर आ सकते हैं आलिया-रणबीर

8 of 10
Netflix
नेटफ्लिक्स की इन मेगाबजट सीरीज पर संकट
बीते हफ्ते सिर्फ विल स्मिथ ही मुंबई नहीं आए बल्कि मुंबई ने नेटफ्लिक्स ग्लोब टीवी चीफ बेला बजारिया की भी रविवार को मेजबानी की। नेटफ्लिक्स इन दिनों भयानक उथल पुथल के दौर से गुजर रहा है। कंपनी के तमाम बड़े निवेशकों ने कंपनी का भविष्य अनिश्चित मानते हुए अपने शेयर बेचने शुरू कर दिए हैं। शेयर बाजार में बीते हफ्ते इसी के चलते नेटफ्लिक्स के शेयरों के दाम 35 फीसदी तक टूटे। यहां मुंबई में नेटफ्लिक्स के दफ्तर में इसका असर दिखने लगा है। इसकी वजह से कई सीरीज अधर में लटक गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर Netflix: नेटफ्लिक्स की इन मेगाबजट सीरीज पर नया संकट, ग्लोबल टीवी चीफ पहुंची मुंबई, करण के घर सितारों की परेड

9 of 10
'भूल भूलैया 2' में तब्बू - फोटो : Instagram
भूल भूलैया 2 का डरावना ट्रेलर,
बॉलीवुड की मशहूर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भूलैया को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। फिल्म की कहानी के साथ ही दर्शकों को इसकी स्टार कास्ट भी काफी अच्छी लगी थी। फिल्म को मिली प्रतिक्रिया को देख अब मेकर्स जल्द ही इसका दूसरा भाग भी रिलीज करने जा रहे हैं। इसी क्रम में अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पढ़ें पूरी खबर Bhool Bhulaiyaa 2: कल रिलीज होगा फिल्म भूल भूलैया 2 का डरावना ट्रेलर, सामने आएगा खौफनाक हवेली का सच
 
विज्ञापन

10 of 10
निधि झा और यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
निधि झा ने किया यश संग शादी की तारीख का एलान
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री निधि झा ने हाल ही में अपने शादी की तारीख का एलान कर दिया है। एक्ट्रेस ने सोमवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अभिनेता यश के साथ अपनी शादी की तारीख की घोषणा की। अभिनेत्री निधि जहां पहली बार दुल्हनिया बनने जा रही हैं, तो वहीं एक्टर यश की यह दूसरी शादी होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर Bhojpuri: निधि झा ने किया यश संग शादी की तारीख का एलान, इस दिन सात फेरे लेगा कपल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें