मुमताज, शम्मी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
मुमताज से करना चाहते थे शादी
दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने हाल ही में अपने पिता के निजी जीवन के बारे में खुलासा किया। 1956 में जन्मे आदित्य शम्मी और गीता बाली के बेटे हैं। जब आदित्य नौ वर्ष के थे, तब तक उनकी माता का निधन हो गया था। शम्मी ने गीता से प्यार करने के बाद शादी कर ली। हालांकि, 1965 में चेचक की वजह से उनका निधन हो गया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में आदित्य ने साझा किया कि कैसे गीता बाली के निधन के बाद शम्मी किसी ऐसी महिला की तलाश कर रहे थे, जो उनके बच्चों के जीवन में एक मां की तरह हो। आदित्य ने कहा कि दिग्गज अभिनेता ने अभिनेत्री मुमताज से भी शादी करने का सोचा था। वह कहते हैं "डेड बहुत ही क्लियर थे कि वह चाहते थे कि कोई उनके बच्चों की देखभाल करे। वह देख रहे थे कि हमें एक मां की जरूरत है। मुझे नहीं लगता कि डेड मुमताज जी से शादी करने की सोचकर कुछ गलती कर रहे थे, लेकिन मुझे यह भी नहीं लगता कि मुमताज जी का शादी न करके अपने करियर पर ध्यान देने का फैसला भी गलत था।"