शिविन नारंग
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ जब से शुरू हुआ है तब से ही सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो को मेकर्स टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर लाना चाहते हैं और इसी वजह से मेकर्स गेम में कई बड़े टविस्ट लाने की कोशिश कर रहे हैं। घर में नेहा भसीन और राकेश बापट की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी लेकिन तबियत खराब होने की वजह से राकेश बापट शो से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अब घर में नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। दावा किया जा रहा था कि टीवी के पॉपुलर अभिनेता शिविन नारंग बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले हैं, जो तेजस्वी प्रकाश के काफी अच्छे दोस्त हैं। वहीं, अब शिविन नारंग ने इन सब खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल, शिविन नारंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह बिग बॉस 15 में नहीं आ रहे हैं।
Bigg Boss 15: वाइल्ड कार्ड एंट्री करने पर शिविन नारंग का आया बयान, पोस्ट शेयर कर बताई सच्चाई