सुनील शेट्टी और करिश्मा कपूर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
सुनील शेट्टी ने शूटिंग के दौरान कहा, "जब भी कोई मुझसे पूछता है कि मेरा हीरो कौन है, तो मैं हमेशा कहता हूं कि मेरे पिता हैं। मेरे पिता जिस तरह के इंसान थे और उन्होंने जिस तरह की बेमिसाल जिंदगी जी। मुझे उन पर गर्व है। वह महज 9 साल की उम्र में मुंबई आ गए थे और सफाईकर्मी का काम किया। हालांकि उन्होंने जिंदगी चलाने के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए उन्होंने कभी शर्म नहीं की।”