फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: बिपाशा के आंगन में आई 'लाडली' और शाहरुख पर लगा सात लाख का जुर्माना, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 12 Nov 2022 07:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की दुनिया हमेशा फैंस को आकर्षित करती है। सिने जगत में हर दिन कुछ नया घटता है। फैंस भी इस पर पूरी नजर रखते हैं, आखिर अपनी पसंदीदा फिल्मों और फिल्मी सितारों के बारे में वह हर खबर की जानकारी जो रखना चाहते हैं। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
विज्ञापन

2 of 11
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक गुड न्यूज सामने आई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी माता-पिता बन गए हैं। हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा 46 साल की उम्र में मां बनी हैं। बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सिनेमा जगत के पावर कपल हैं और अब फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दे रहे हैं।
Bipasha Basu Baby: बिपाशा-करण सिंह के आंगन में आई 'लाडली', शादी के छह साल बाद गूंजी किलकारी
विज्ञापन

3 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर कस्टम ने सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मीडिया हाउस को एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिट के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा कि शुक्रवार की रात जब शाहरुख खान शारजाह से वापस आ रहे थे, तब मुम्बई एयरपोर्ट पर कस्टम ने उन्हें तकरीबन एक घंटे के लिए रोक लिया।

कस्टम ने शाहरुख को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका, सात लाख का जुर्माना भी लगाया, जानें पूरा मामला
 

4 of 11
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया
स्टैंड अप कमेडियन वीर दास बीते काफी समय से विवादों में बने हुए हैं। बीते साल, उन्होंने अमेरिका के एक शो में भारत विरोधी बातें की थीं, जिसके बाद से ही देशभर में उनका विरोध हो रहा है। अब तक उनके कई शोज कैसिंल हो गए हैं और हाल ही में बेंगलुरु में भी उनका शो रद्द हुआ। हिंदू संगठन वीर दास के खिलाफ खड़े हैं और अब हिंदू जनजागृति समिति (एचजेएस) ने वीर दास को चेतावनी दी है कि अगर वह अपने 'भारत विरोधी' बयान के लिए माफी नहीं मांगते हैं तब तक उनका विरोध होता रहेगा।
Vir Das: हिंदू संगठन की वीर दास को चेतावनी, कहा- भारत विरोधी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी तो...
विज्ञापन

5 of 11
शीला - साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्ममेकर साजिद खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ निर्देशक असल दुनिया से दूर बिग बॉस के घर में अपना गेम खेल रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ, घर के बाहर एक-एक करके मॉडल्स और एक्ट्रेसेस आगे आकर उनके खिलाफ बयान दे रही हैं। शर्लिन चोपड़ा, रानी चैटर्जी, कनिष्का सोनी के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मॉडल और अभिनेत्री रहीं शीला प्रिया सेठ ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि आज से 14 साल पहले यानी साल 2008 में साजिद खान ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। 

'पांच मिनट तक मेरे प्राइवेट पार्ट को देखता रहा और कहा...', एक और मॉडल ने साजिद खान पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

6 of 11
रोजलिन खान - फोटो : Instagram

सविता भाभी की एनिमेटेड फिल्म कर लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री रोजलिन खान से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया है कि वह कैंसर से जूझ रही हैं। रोजलिन ने अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर कर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा और कहा कि वह अब सात महीने के लिए कीमोथेरेपी लेंगी।

Rozlyn Khan: कैंसर से जूझ रही हैं ‘सविता भाभी’, पोस्ट साझा कर लिखा- मॉडल के रूप में काम रखेंगी जारी

 

विज्ञापन

7 of 11
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कभी निर्माता दिनेश विजन के साथ अपनी प्रोडक्शन कंपनी इलुमिनाटी फिल्म्स शुरू करने वाले अभिनेता सैफ अली खान ने अपनी चार साल पहले खोली नई प्रोडक्शन कंपनी 'ब्लैक नाइट फिल्म्स' पर फिर से फोकस करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक 'ब्लैक नाइट फिल्म्स' अगले साल एक रोमांचक फिल्म शुरू करने जा रही है। इस फिल्म की कहानी जंगलों में भटके एक फौजी के संघर्ष की कहानी है।

Vinod Kapri: पर्दे पर उतरेगी जंगलों में भटके फौजी की सच्ची कहानी, नेशनल अवॉर्ड विनर विनोद को मिला सैफ का साथ

8 of 11
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप हुड्डा हिंदी सिनेमा के वर्सटाइल अभिनेता हैं, जो हर किरदार में खुद को ढाल लेते हैं। अभिनेता जल्द ही क्राइम थ्रिलर सीरीज 'कैट' में दिखाई देंगे, जिसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। रणदीप हुड्डा की यह वेब सीरीज दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और यह जानकारी अभिनेता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। बता दें कि नेटफ्लिक्स के साथ रणदीप की यह दूसरी सीरीज है। इससे पहले वह नेटफ्लिक्स की सीरीज 'एक्सट्रेक्शन' में नजर आए थे।

CAT Release Date: इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी रणदीप हुड्डा की 'कैट', क्राइम और सस्पेंस का लगेगा तड़का

9 of 11
वीर जारा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'वीर जारा' की रिलीज को आज पूरे 18 साल हो गए हैं। भारतीय पायलट और पाकिस्तान लड़की की इस प्रेम कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और शाहरुख खान व प्रीति जिंटा की जोड़ी को भी बेशुमार प्यार मिला था। आज फिल्म की रिलीज के 18 साल पूरे होने अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट साझा कर सभी का शुक्रिया अदा किया है।

18 Years Of Veer Zaara: 18 बरस की हुई शाहरुख और प्रीति की ‘वीर जारा’, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट

10 of 11
नीतू कपूर - फोटो : social media

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी के जन्म से उनके परिवारों और फैंस ने जमकर जश्न मनाया। जब से बेबी गर्ल के आने की खुशखबरी मिली है, तब से ही फैंस बेसब्री से बेबी गर्ल से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट और उसकी एक झलक का इंतजार कर रहे हैं। अब दादी नीतू कपूर को हाल ही में एयपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने आलिया और रणबीर की नन्ही परी के बारे में दादी नीतू कपूर सवाल किए। उन्होंने अपनी पोती की हेल्थ के बारे में जानकारी दी।

Neetu Kapoor: दादी नीतू कपूर ने दी आलिया-रणबीर की बेटी से जुड़ी हेल्थ अपडेट, जानें कैसी है बेबी गर्ल

विज्ञापन

11 of 11
Rakesh Kumar - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज फिल्म राइटर निर्माता-निर्देशक राकेश कुमार का मुंबई में निधन हो गया है। वह 81 वर्ष के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक ने 10 नवंबर 2022 को अंतिम सांस ली। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। रिपोर्ट्स के मुातबिक फिल्म निर्माता कैंसर से पीड़ित थे।

नहीं रहे दिग्गज फिल्म निर्माता-निर्देशक राकेश कुमार, 81 वर्ष की उम्र में निधन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें