मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। परिवारिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर सूरज ने इस बार दोस्ती पर आधारित फिल्म बनाई है। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। हाल ही में इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया था जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। कम स्क्रीन पर रिलीज होने के बाद भी यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा बिजनेस कर रही है। Bollywood Couples: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने शादीशुदा अभिनेताओं से रचाई शादी, मिला था 'घर तोड़ने वाली' का टैग
विज्ञापन
2 of 4
ऊंचाई
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर स्टारर यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि पहले दिन की अच्छी कमाई के बाद अब दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिला है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने शनिवार को 3.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 5.11 करोड़ हो गई है। Bigg Boss 16: बिग बॉस ने फैंस को दिया एक और झटका, शो से कटा 'हरियाणा की शकीरा' का पत्ता?