फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: बांग्लादेशी अभिनेत्री की हत्या और फरदीन खान हुए कोविड पॉजिटिव, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 19 Jan 2022 07:43 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बांग्लादेशी अभिनेत्री राइमा इस्लाम शिमू, जो कथित तौर पर कुछ दिनों पहले लापता हो गई थीं, मृत पाई गई हैं। उनका शव ढाका के केरानीगंज में एक पुल के पास एक बोरी में मिला है।
विज्ञापन
1 of 10
राइमा इस्लाम शिमू, फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेशी अभिनेत्री राइमा इस्लाम शिमू, जो कथित तौर पर कुछ दिनों पहले लापता हो गई थीं, मृत पाई गई हैं। उनका शव ढाका के केरानीगंज में एक पुल के पास एक बोरी में मिला है। पुलिस ने जानकारी दी है कि इलाके के स्थानीय लोगों ने सोमवार यानी 17 जनवरी को कदमटोली क्षेत्र के अलीपुर ब्रिज के पास अभिनेत्री का शव देखा और पुलिस स्टेशन को सूचित किया था। शव बरामद होने के बाद हमने कार्रवाई की और अभिनेत्री के पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राइमा की निर्मम हत्या की गई है। अभिनेत्री के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। हत्या के बाद रविवार को राइमा इस्लाम शिमू का शव बोरे में बांधकर पुल के पास फेंक दिया गया था।

दर्दनाक: बोरे में मिला अभिनेत्री राइमा इस्लाम का शव, पति ने कुबूल किया जुर्म, पुलिस जांच में सामने आई हत्या की वजह
विज्ञापन

2 of 10
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
कोविड-19 की तीसरी लहर से पूरा देश जूझ रहा है। दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने कोरोना को रोकने के सख्त इंतजाम किए हैं। लेकिन बावजूद इसके हर दिन केस बढ़ ही रहे हैं। अब खबर है कि बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 

COVID 19: फरदीन खान हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, नजर नहीं आ रहे एक भी लक्षण
विज्ञापन

3 of 10
वरुण धवन अपने ड्राइवर मनोज साहू के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन के ड्राइवर मनोज साहू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे एक्टर के साथ महबूब स्टूडियो आए हुए थे, जहां उन्हें हार्ट अटैक आया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचकर मनोज को एक और दौरा पड़ा और उनकी जान चली गई। मनोज साहू पिछले 15 सालों से एक्टर की गाड़ी चला रहे थे।

Varun Dhawan's Driver Dies: वरुण धवन के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत, एक्टर के परिवार ने लिया बड़ा फैसला

 

4 of 10
नागिन 6 - फोटो : social media
एकता कपूर के बहुचर्चित सीरियल नागिन 6 के कई प्रोमो रिलीज किए गए हैं। प्रोमो में नागिन को एक वायरस से लड़ते हुए दिखाया जा रहा है। इस प्रोमो के रिलाज के बाद से लोग सोशल मीडिया पर इस शो को ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो एकता कपूर के शो की वायरस से तुलना कर दी है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो शो के राइटर को ढूंढ रहे हैं।

Naagin 6: नागिन 6 का प्रोमो देख दर्शकों ने पकड़ा सिर, बोले- नागिन अब चीन जाएगी इंतकाम लेने
विज्ञापन

5 of 10
हर्ष लिम्बाचिया, भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन भारती सिंह अपने हुनर की बदौलत घर-घर में लोकप्रिय हैं। वह मां बनने जा रही हैं। ऐसी हालत में भी भारती शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने कलर्स चैनल के अपकमिंग शो ‘हुनरबाज देश की शान’ की शूटिंग शुरू कर दी है। कॉमेडियन भारती सिंह ने खुद को इंडिया की पहली प्रेग्नेंट एंकर बताया है। उन्होंने यह बात अपकमिंग शो के प्रोमो में कही है। भारती और उनके हस्बैंड हर्ष लिंबाचिया इस शो को होस्ट कर रहे हैं। ‘हुनरबाज देश की शान’ शो कलर्स चैनल पर 22 जनवरी से शुरू होगा

Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह ने खुद को बताया इंडिया की पहली प्रेग्नेंट एंकर, कही यह बात
विज्ञापन

6 of 10
ग्रैमी अवार्ड्स - फोटो : social media
ऑस्कर्स के बाद ग्रैमी अवार्ड्स को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल द रिकॉर्डिंग अकादमी की ओर से मंगलवार को की गई घोषणा के अनुसार इस साल के ग्रैमी अवार्ड्स अब 3 अप्रैल को लास वेगास के एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरीना में आयोजित किए जाएंगे।

Grammy Awards 2022: ग्रैमी अवार्ड्स की नई तारीख आई सामने, पहली बार लास वेगास में होगा आयोजित
 
विज्ञापन

7 of 10
अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या - फोटो : Instagram
साउथ के सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने शादी के 18 साल बाद अब अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए अपने प्रशंसकों को इस बात की जानकारी दी थी। बता दें कि दोनों की शादी 18 नवंबर, 2004 को हुई थी। अभिनेता और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। दोनों के बीच कभी भी तनाव की खबरें सामने नहीं आईं। ऐसे में उनका अचानक अलग होने का फैसला सबको चौंका देने वाला था। 

Dhanush-Aishwaryaa Split: क्यों हुआ धनुष-ऐश्वर्या का तलाक, किसके पास रहेगी बच्चों की कस्टडी? जानिए सबकुछ

8 of 10
शिवाजी साटम - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी शो सीआईडी में एसीपी प्रद्युमन की भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता शिवाजी साटम ने हाल ही में फिल्म के प्रस्ताव नहीं मिलने के बारे में बात की। अभिनेता ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि उन्हें ज्यादातर 'पुलिस' के रोल ही ऑफर किए गए थे, जो वह अब और नहीं करना चाहते थे। अभिनेता ने यह भी जानकारी दी कि वह लोकप्रिय शो सीआईडी में वापसी कर सकते हैं लेकिन एक अलग प्रारूप में।'

Shivaji Satam: ACP प्रद्युमन को नहीं मिल रहा है काम, बोले- 'ये मेरा दुर्भाग्य है कि घर बैठकर...'

9 of 10
Bhaukaal Season 2 - फोटो : सोशल मीडिया
Bhaukaal 2 Release: एमएक्स प्लेयर की सबसे लोकप्रिय वेबसीरीज में से एक भौकाल का नया सीजन एक बार फिर दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार है। भौकाल सीजन 2 में एक बार फिर से मोहित रैना फिर से एसएसपी सिकेरा के किरदार में वापसी कर रहे हैं। सीजन 2 में भी मोहित रैना फिर से क्राइम का सफाया करते हुए नजर आने वाले हैं। दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं भौकाल 2 से जुड़ी हर जानकारी…

Bhaukaal 2 Release: खत्म हो गया इंतजार, Mx Player पर इतने बजे रिलीज होगा 'भौकाल 2', वर्दी में गुंडों का खात्मा करेंगे SSP सिकेरा
विज्ञापन

10 of 10
मौनी रॉय - सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में अब बहुत कम दिन बचे हैं। मौनी और सूरज नांबियार की शादी में सिर्फ सात दिन बाकी हैं। यह शादी सबका ध्यान खींच रही है। गौरतलब है कि मौनी और सूरज की शादी गोवा में आलीशान डब्ल्यू होटल में होने जा रही है। सामंथा रु प्रभु और नागा चैतन्य की शादी भी इसी होटल में हुई थी। हालांकि अब दोनों ही अलग हो चुके हैं।

Mouni Roy Wedding: इस आलीशान होटल में शादी करेंगे मौनी रॉय-सूरज नांबियार, बस कुछ दिन हैं बाकी…
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें