बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान अपनी फिटनेस और स्टाइलिंग को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। 48 साल की उम्र में भी अभिनेत्री को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना लगभग नामुमकिन है। उम्र के इस पड़ाव में भी उन्होंने खुद को इस तरह मेंटेन कर रखा है कि वह बॉलीवुड की यंग अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती नजर आती हैं। बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर मलाइका की पॉपुलैरिटी किसी अन्य से एक्ट्रेस से कम नहीं है। वह भले ही फिल्मों में नजर नहीं आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उन्हें काफी लोग फॉलो करते हैं। अभिनेत्री के बेहतरीन फैशन सेंस और स्टाइलिंग की वजह से भी वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं।
हालांकि, अभिनेत्री को कई बार अपने लुक्स की वजह से ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन वह उन्हें नजरअंदाज करते हुए अपने लुक और स्टाइलिंग में कोई कमी नहीं रहने देती। सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर की जाने वाली उनकी तस्वीरें लोगों को दीवाना कर देती है। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल यह एक्ट्रेस के एक फोटोशूट की तस्वीरें हैं, जिसके इंटरनेट पर आते ही यह तेजी से वायरल हो रही हैं।