फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आलिया-रणबीर के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू और सिनेमाघरों में रिलीज हुई बीस्ट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Wed, 13 Apr 2022 08:17 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
alia bhatt ranbir kapoor- beast release - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर काफी चर्चा चल रही है। जिस दिन का हम सभी को बेसब्री से इंतजार था, वह आखिरकार आ ही गया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का जश्न अभिनेता के आवास पर शुरू हो गया है। कथित तौर पर, कपल 14 अप्रैल को अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी के बंधन में बंध जाएगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आलिया जल्द ही सोशल मीडिया पर रणबीर के साथ अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा करेंगी। वेडिंग फंक्शन्स शुरू होने के साथ ही इन दोनों के फैंस को यहां पहुंच रहे मेहमानों का नाम जानने की उत्सुकता हो रही होगी। ऐसे में हमने फैंस के लिए वेडिंग फंक्शन्स की गेस्ट लिस्ट तैयार की है। आइए जानते हैं कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे दोनों को शुभकामनाएं देने 'वास्तु' पर पहुंच रहे हैं।

Ranbir Alia Wedding: बॉलीवुड के इन सेलेब्स से गुलजार हुआ रणबीर का घर 'वास्तु', देखें मेहमानों की पूरी लिस्ट
विज्ञापन

2 of 10
बीस्ट फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तमिल, तेलुगू, कन्नड़ हर दक्षिण भारतीय राज्य की भाषा की फिल्में अब हिंदी में हिट होना चाहती हैं। अपनी मूल भाषा के साथ साथ ही ये सिनेमाघरों तक भी हिंदी में डब होकर पहुंच रही हैं। फिल्म ‘बीस्ट’ को हिंदी में ‘रॉ’ के नाम से रिलीज किया गया है। निर्माता निर्देशक नीरज पांडे और शिवम नायर ने अपनी सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ में रॉ के बारे में जो कुछ दिखाया है, उससे लोगों की दिलचस्पी इस संस्था में ‘टाइगर’ से आगे बढ़ी है। सलमान खान के बाद ऋतिक रोशन से लेकर शाहरुख खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और दीपिका पादुकोण तक सब ‘रॉ’ के जासूस बन रहे हैं। विदेश में चुपचाप रहकर अपने काम को अंजाम देने वाले रॉ एजेंट्स के फिल्मी रूप खूब धूम धड़ाका पहले भी करते रहे हैं। तमिल सुपरस्टार विजय की नई फिल्म ‘बीस्ट’ (हिंदी में ‘रॉ’) की भी कुछ वैसी ही कहानी है।

Beast Movie Review: ‘बीस्ट’ में एक्शन के अलावा कुछ भी नहीं जानदार, पूजा ने इस बार विजय का किया बंटाधार
विज्ञापन

3 of 10
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'जर्सी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म पर स्क्रिप्ट चोरी के आरोप लगे थे जिसके बाद इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी। इस केस पर मुंबई हाई कोर्ट ने जर्सी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए फिल्म को रिलीज करने की इजाजत दे दी है। अब यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। बता दें कि फिल्म पर स्क्रिप्ट चोरी के आरोप के बाद ही मेकर्स ने रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाने का एलान कर दिया था।

Jersey: शाहिद कपूर की जर्सी ने जीता कोर्ट केस, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म

4 of 10
द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री। - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' ने घाटी में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की अंतर्निहित सच्चाई को उजागर किया, जिससे देश में कई सालों से दबा मुद्दा फिरसे चर्चाओं का विषय बन गया है। वहीं अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री एक और सच्चाई को सबके सामने लेकर आए हैं। दरअसल निर्देशक ने आपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्र साझा किया है। इस पत्र में कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने या गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।'

Kashmiri Pandits: "घाटी छोड़ो या गंभीर परिणाम भुगतने...", 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद कश्मीरी पंडितों को मिली धमकी
विज्ञापन

5 of 10
ranbir kapoor, alia bhatt, randhir kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड में उन पॉपुलर कपल में शामिल हैं, जिनकी शादी का इंतजार फैंस तक करते हैं और अब फैंस का ये इंतजार फाइनली खत्म हो गया। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। रणबीर और आलिया के परिवार ने इस शादी को सीक्रेट बनाए रखने की पूरी कोशिश की, जिस वजह से किसी ने भी इस शादी पर कोई बयान नहीं दिया। इतना ही नहीं, शादी की फाइनल डेट तक नहीं बताई गई। लेकिन अब प्री-वेडिंग फंक्शन के बीच रणबीर कपूर के ताऊ और अभिनेता रणधीर कपूर का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने शादी पर खुलकर बात की। 

Alia Ranbir Wedding: आलिया और रणबीर की शादी पर रणधीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दी बड़ी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 10
लंदन फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अर्जुन रामपाल जल्द ही एक रोमांच और सस्पेंस से भरी हुई सीरीज 'लंदन फाइल्स' में नजर आने वाले हैं। 'लंदन फाइल्स' एक इनवेस्टिगेटिव वेब सीरिज है, जिसमें अर्जुन एक डिटेक्टिव का किरदार निभाएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें अर्जुन का किरदार फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

London Files Trailer: अर्जुन रामपाल की वेब सीरीज 'लंदन फाइल्स' का ट्रेलर रिलीज, जासूस के किरदार में शानदार लगे अभिनेता
विज्ञापन

7 of 10
कंगना का शो लॉक अप - फोटो : insta
कंगना रणौत का शो ‘लॉकअप’ आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। हाल ही में शो एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को तेलंगाना उच्च न्यायालय के एक आदेश को चुनौती देने वाली अपील पर विचार करने से इनकार कर दिया। वहीं, याचिकाकर्ता को ट्रायल कोर्ट जाने का सुझाव भी दिया। एकता कपूर के शो पर कॉपीराइट का आरोप लगा था। न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना की पीठ ने याचिकाकर्ता प्राइड मीडिया से याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए ट्रायल कोर्ट जाने के लिए कहा है।

Lock Upp: सुप्रीम कोर्ट का कंगना के शो ‘लॉकअप’ के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से इनकार, कॉपीराइट का लगा था आरोप

8 of 10
शिल्पा शेट्टी, सुनंदा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। पहले तो राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में फंसे थे, फिर मां पर धोखाधड़ी को लेकर केस दर्ज हो गया। हालांकि अब शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी को धोखधड़ी केस में राहत मिली है। मुंबई की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सुनंदा शेट्टी को जमानत दे दी है। उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरेंट जारी हुआ था, जिसे कोर्ट की तरफ से खारिज कर दिया गया है। मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान सुनंदा शेट्टी मौजूद थीं।

Sunanda Shetty Cheating Case: धोखाधड़ी मामले में शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी को राहत, कोर्ट ने दी जमानत

9 of 10
केजीएफ चैप्टर 2 का नया गाना सुल्तान रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे इंतजार के बाद साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' कल रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही धमाल मचा दिया है। इसका अंदाजा फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही लगाया जा सकता है। हाल ही में फिल्म का एक गाना 'सुल्तान' रिलीज किया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 'केजीएफ चैप्टर 2' का गाना 'सुल्तान' फिल्म की रिलीज से एक दिन ही पहले आया है। इस गाने में रॉकी यानी यश दमदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। हिंदी में रिलीज इस गाने के बोल भी काफी आकर्षक है।

KGF chapter 2: फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले आया 'केजीएफ 2' का नया गाना ‘सुल्तान’, दिखा यश का दमदार अंदाज
विज्ञापन

10 of 10
कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर की बहुचर्चित फिल्म जर्सी का सभी को बेसब्री से इंतजार है। पहले ये फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर मेकर्स ने केजीएफ चैप्टर 2 और बीस्ट की रिलीज की वजह से फिल्म की डेट को आगे बढ़ा दिया है। शाहिद कपूर इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में शाहिद कपूर अपने पिता पंकज कपूर और मृणाल ठाकुर के साथ 'जर्सी' के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे।

Jersey: 'कपिल शर्मा शो' में पिता पंकज कपूर को देखकर शाहिद कपूर की बोलती बंद, प्रोमो हो रहा वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें