शरद केलकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डबिंग आर्टिस्ट को मिले उनका क्रेडिट
शरद केलकर कहते है कि हम तो एक्टर भी हैं। जब हम किसी फिल्म की डबिंग करते हैं तो हमें उसका क्रेडिट मिले या न मिले, हमें अफसोस नहीं होता। लेकिन जो कलाकार सिर्फ डबिंग पर ही आश्रित हैं, उनको भी जब कहीं क्रेडिट नही मिलता तो बहुत दुख होता है। जिस तरह से पर्दे के पीछे काम करने वाले बाकी टेक्नीशियन को क्रेडिट मिलता है, उसी तरह डबिंग आर्टिस्ट को भी क्रेडिट और सम्मान मिलना चाहिए, उनकी भी पब्लिसिटी होनी चाहिए। एक आवाज जो हीरो को स्टैबलिश करती है उसको हर हाल में सम्मान मिलना ही चाहिए।