चिरंजीवी की फिल्म भोला शंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
चिरंजीवी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। मेगास्टार की आगामी एक्शन-ड्रामा फिल्म भोला शंकर का पहला लुक 1 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर रिलीज होगा। मेहर रमेश द्वारा निर्देशित फिल्म में अभिनेता कीर्ति सुरेश के साथ-साथ तमन्ना भाटिया भी महत्वपूर्ण रोल में हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पिछसे साल अगस्त में एक ग्रैंड वीडियो के जरिए फिल्म की घोषणा की गई थी। जिसमें चिरंजीवी और कीथी सुरेश के भाई-बहन के रिश्ते को दिखाया गया था। इस फिल्म में रघु बाबू, राव रमेश, मुरली शर्मा, रविशंकर, वेनेला किशोर, तुलसी, प्रगति, श्री मुखी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Chiranjeevi New Film: महाशिवरात्रि पर आउट होगा 'भोला शंकर' का फर्स्ट लुक, साउथ के सुपरस्टार तमन्ना भाटिया के साथ आएंगे नजर