फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अर्जुन कपूर फिर कोरोना संक्रमित और अतरंगी रे के खिलाफ मुहिम, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Wed, 29 Dec 2021 07:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अर्जुन कपूर, अतरंगी रे - फोटो : सोशल मीडिया

कपूर खानदान में कोरोना का बम फूटा है। बोनी कपूर के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर और अनिल कपूर की बेटी रिया और दामाद करण बुलानी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी होम क्वारंटीन हैं। अर्जुन को साल भर में दूसरी बार कोरोना हुआ है। हाल ही में अर्जुन को मलाइका के साथ करिश्मा कपूर के क्रिसमस पार्टी में देखा गया था। अर्जुन ने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है। ऐसे में मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट होगा। इससे पहले मलाइका के बाद ही अर्जुन कोविड पॉजिटिव हुए थे। आपको बता दें, प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया और हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जान्हवी और खुशी कपूर का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

 

विज्ञापन

2 of 10
अतरंगी रे - फोटो : Atrangi Re

24 दिसम्बर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अतरंगी रे’ मुसीबतों में घिरती हुई नजर आ रही हैं। इस फिल्म में सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया। ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ऑडियन्स से फिल्म को काफी सकारात्मक रिस्पांस मिला रहा है। लेकिन अब दूसरी तरफ ट्विटर पर फिल्म को बाहिष्कार करने की मांग उठ रही है।

 

विज्ञापन

3 of 10
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आते रहते हैं। वह कई बार धार्मिक मुद्दों पर अपनी राय पेश कर चुके हैं और अब उन्होंने मुसलमानों पर एक बयान दिया है, जो चर्चा में आ गया है। नसीरुद्दीन शाह का मानना है कि जो लोग मुसलमानों के नरसंहार का आह्वान कर रहे हैं वो देश में गृहयुद्ध का आह्वान कर रहे हैं। ये बात उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कही है। दरअसल, नसीरुद्दीन शाह से लेटेस्ट इंटरव्यू में 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित धर्म संसद के बारे में पूछा गया, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट के कई वकील ने सीजीआई को चिट्ठी भी लिखी थी। इस चिट्ठी में वकीलों ने नफरत भरे भाषणों पर स्वत: संज्ञान लेने की अपील की थी।

 

 

4 of 10
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स में से एक करण जौहर को न्यू कमर्स एक्टर्स की बढ़ती फीस से बहुत परेशानी है। अभिनेताओं द्वारा लगातार फीस बढ़ाए जाने की बात पर अब  एक इंटरव्यू में करण जौहर ने प्रतिक्रिया दी। करण जौहर ने बिना किसी का नाम लिए कलाकारों पर निशाना साधा और कहा कि मैं क्यों एक एक्टर को 15 करोड़ और एक एडिटर को 55 लाख रुपये दूं?' हालांकि कई यूजर्स इसे कार्तिक आर्यन से भी जोड़कर देख रहे हैं।

 

विज्ञापन

5 of 10
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा, माइक टायसन और अनन्या पांडे की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाइगर' की रिलीज डेट का हाल ही में अनाउंसमेंट किया गया था। जिसे लेकर प्रशंसक खासा उत्साहित हैं। ये फिल्म अगले साल 22 अगस्त को रिलीज होनी है लेकिन इस फिल्म की झलक जल्दी ही दर्शकों को देखने को मिलेगी। करण जौहर ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया की नए साल से पहले 31 दिसंबर 2021 को  फिल्म 'लाइगर' की पहली झलक रिलीज की जाएगी। करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन की झलक की एक छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, समय आ गया है लाइगर को सबके सामने लाने का। अपने नए साल की शुरुआत एक धमाकेदार और कुछ पंचेस के साथ।

 

विज्ञापन

6 of 10
द बिग पिक्चर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘83’ के पहले हफ्ते में ही फ्लॉप हो जाने के साथ ही इसके हीरो रणवीर सिंह को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। सूत्र बताते हैं कि रणवीर सिंह की टेलीविजन पर अक्तूबर महीने में हुई बोहनी भी खास धमाकेदार नहीं रही है। शो की लगातार घटती रेटिंग के चलते चैनल ने उनका शो उम्मीद से पहले ही बंद करने का फैसला कर लिया है। इस शो के आखिरी एपीसोड की शूटिंग भी पूरी कर ली गई है। इस विजुअल बेस्ड रियलिटी शो की जगह ही एकता कपूर का चर्चित धारावाहिक ‘नागिन’ लौट रहा है। ये इस धारावाहिक का छठा सीजन होगा।

 

विज्ञापन

7 of 10
सहदेव दिर्दो - फोटो : Instagram

'जाने मेरी जानेमन, बसपन (बचपन) का प्यार' गाकर चर्चा में आया बच्चा सहदेव दिर्दो मंगलवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया और उनका इलाज किया गया। सोशल मीडिया पर खबर फैलते ही सभी नन्हे सहदेव के जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हालांकि अब सहदेव की हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

8 of 10
Ankita Lokhande - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे की जानी मानी अभिनेत्री और 'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ के गाने - ‘परदेसी परदेसी जाना नहीं’ पर अंकिता के डांस मूव्स वाला एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अंकिता काफी मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद अभिनेत्री के प्रशंसक काफी चिंता में आ गए हैं।

 

9 of 10
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। महामारी की तीसरी लहर एक बार फिर लॉकडाउन की आशंकाएं पैदा कर रही है। ऐसे में अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कपिल ने अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से ब्रेक लेने का फैसला लिया है।

 

विज्ञापन

10 of 10
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : Social Media

अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपने ब्रेकअप को लेकर एक बार फिर इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी। उन्होंने मंगलवार (28 दिसंबर) देर रात अपनी एक तस्वीर साझा की और अपने ब्रेकअप को लेकर लोगों के सवालों के जवाब दिए। इस पोस्ट पर अभिनेत्री की बड़ी बेटी रेनी ने पहली बार टिप्पणी की। इस दौरान रेनी अपनी मां का समर्थन करती नजर आईं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें