हाल ही में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वाली हरनाज संधू इस ताज को जीतने के साथ ही लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। 21 साल बाद देश को यह खिताब जिताने वालीं हरनाज ने तीसरी बार देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद से ही 21 वर्षीय हरनाज अब एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, हाल ही में कुछ लोगों ने हरनाज के मिस इंडिया का खिताब जीतने पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि हरनाज को अपने सुंदर चेहरे की वजह से यह खिताब मिला है।
वहीं, अब इस टिप्पणी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए हरनाज ने कहा कि कि, "कई लोग कह रहे हैं कि मैंने यह खिताब सिर्फ अपने खूबसूरत चेहरे के कारण जीता है। लेकिन यह सिर्फ मैं ही जानती हूं कि इसके लिए मैंने कितनी मेहतन की है। मैं ऐसे लोगों से बहस करने की बजाय कड़ी मेहनत करना चाहती हूं। अपने काम से इन लोगों को अपनी कीमत बताना चाहती हूं।"