तृप्ति डिमरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में तृप्ति डिमरी ने जोया का किरदार निभाया था। छोटी सी ही भूमिका में तृप्ति डिमरी को काफी लोकप्रियता मिली। हालांकि फिल्म के अंतरंग दृश्यों की वजह से तृप्ति डिमरी की काफी आलोचना भी हुई थी। तृप्ति डिमरी कहती हैं, 'मैंने खुद अभिनेत्री बनने का फैसला किया था। इसके लिए किसी ने मुझे मजबूर नहीं किया। मैं इस पेशे में इसलिए आई क्योंकि यह काम मुझे उत्साहित करता है। जब मैं अभिनय करती हूं, तो एक किरदार बन जाती हूं।'