फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMCM: अक्षय-टाइगर के कार्यक्रम में फेंकी गईं चप्पलें, पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए किया लाठी चार्ज

Tue, 27 Feb 2024 11:51 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार हैं और ऐसे में दोनों सितारे फिल्म का जबर्दस्त प्रचार कर रहे हैं। बीते सोमवार को वे फिल्म के प्रचार के लिए लखनऊ में थे और उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। अक्षय-टाइगर के एक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। भीड़ बेकाबू हो गई, जिसे काबू करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को लाठी चार्ज का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सोशल मीडिया पर अक्षय और टाइगर के कार्यक्रम के कई वीडियो  वायरल हो रहे हैं। टाइगर और अक्षय ने फिल्म के प्रचार के समय फैंस को लाइव एक्शन स्टंट भी करके दिखाया। इस दौरान उत्साहित फैंस की भीड़ इतनी बढ़ गई कि उन्हें काबू करना मुश्किल हो गया। अचानक कार्यक्रम में बवाल मच गया। प्रशंसकों को भीड़ में चप्पलें फेंकते देखा गया और लगभग भगदड़ मच गई।

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन ने लुक्स को लेकर साझा किए अपने विचार, स्मिता पाटिल को याद कर कही ये बात
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में यूपी पुलिस को भीड़ को काबू करते हुए देखा गया, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई और ऐसे में पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। उन्होंने भीड़ को बवाल मचाने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान अक्षय और टाइगर भीड़ से सुरक्षित दूरी पर थे। आयोजकों की ओर से दावा किया गया कि प्रशंसकों ने सितारों द्वारा उनकी ओर फेंकी गई वस्तुओं को पकड़ने के लिए हाथापाई की, जिससे उन्हें रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स टूट गए।
Bhumi Pednekar: नौ साल की हुई भूमि की डेब्यू फिल्म 'दम लगा के हइशा', अभिनेत्री ने जताया दर्शकों का आभार

4 of 5
अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने लखनऊ में अमर उजाला संवाद 2024 में भी हिस्सा लिया। उन्होंने सिनेमा के एक्शन पर बात की। टाइगर ने अक्षय को भारत का टॉम क्रूज बताया और कहा कि वे बेहद खुश हैं, क्योंकि उन्हें असली एक्शन खिलाड़ी के साथ काम करने का मौका मिला। वहीं अक्षय ने भी टाइगर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें टाइगर से बहुत कुछ सीखने को मिला है।
Special Ops 2.0: जल्द धमाल मचाने आ रही के के मेनन की 'स्पेशल ऑप्स 2.0', नीरज पांडे ने सीरीज पर दिया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें 'बड़े मियां छोटे मियां' के बारे में तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और रोनित रॉय जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।
Arjun Rampal: 'ओम शांति ओम' में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए असहज थे अर्जुन, फिर ऐसे की फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें