फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फादर्स डे 2021: अजय देवगन से रिया चक्रवर्ती तक, बॉलीवुड सितारों ने पिता के साथ साझा कीं यादें

Sun, 20 Jun 2021 02:33 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
अजय देवगन-काजोल-रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
आज यानी 20 जून को फादर्स डे के खास मौके पर सभी अपने पिता के लिए पोस्ट साझा कर प्यार बरसाते हैं। ऐसे में सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने पोस्ट साझा कर फादर्स डे को और भी स्पेशल बनाया है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन से लेकर नव्या नवेली नंदा तक टीवी अभिनेत्री हिना खान से लेकर अर्पिता खान शर्मा तक फिल्म बिरादरी के कई सितारे अपने-अपने तरीके से इस दिन को मना रहे हैं। अपने पिता के लिए कुछ खास शब्द बता रहे हैं। हम आपके कुछ ऐसे ही पोस्ट शेयर कर रहे है।

अजय देवगन
अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन अब इस दुनिया में नहीं हैं। 'फादर्स डे' पर अजय ने वीरू देवगन के साथ जिम की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अजय और उनके पिता वीरू देवगन एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को अजय ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'जिन्हें हम बहुत प्यार करते हैं वो कभी भी हमसे दूर नहीं जाते, वो हमेशा आपके साथ रहते हैं। वो न तो आपको दिखाई देंगे और न ही उनकी आवाज आपको सुनाई देगी लेकिन वो हमेशा आपके साथ होंगे। फादर्स डे की ढेरों शुभकामनाएं।'
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
काजोल - फोटो : instagram
काजोल 
काजोल ने ये वीडियो फादर्स डे के खास मौके पर शेयर किया है। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो साझा करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, 'ये सभी प्यार, सपोर्ट और सम्मान साझा करते हैं। वे ही हैं जो मेरी पहेली के टुकड़ों को पूरा करते हैं। मेरे लाइफ के फादर्स को फादर्स डे की शुभकामनाएं!'

विज्ञापन

3 of 9
नव्या नवेली नंदा - फोटो : Instagram
नव्या नवेली नंदा 
काजोल के अलावा अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी अपने पिता निखिल नंदा के साथ तस्वीर शेयर कर फादर्स डे की बधाइयां दी है। नव्या ने पापा के साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे उनके साथ पूल में दिखाई दे रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए नव्या ने कैप्शन में लिखा, 'पापा...आप जैसा कोई नहीं है।'

4 of 9
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके पिता दिखाई दे रहे हैं। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'बचपन में पापा की लगाई पाबंदियों को तोड़ने में बहुत मजा आता था और अब बड़े हो कर खुद पे लगाई पाबंदियां तोड़ी नहीं जाती।'

विज्ञापन

5 of 9
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपने पिता संग अपनी तस्वीर, और बच्चों संग उनके पिता की तस्वीर साझा करके फादर्स डे पर खूबसूरत मैसेज लिखा है।
विज्ञापन

6 of 9
रिद्धिमा कपूर
रिद्धिमा कपूर 
रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम अपने पापा को फादर्स डे विश किया है। इस पोस्ट के साथ रिद्धिमा ने ऋषि और नीतू की एक तस्वीर शेयर की है। कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा,  'फादर्स डे की शुभकामनाएं पापा। मैं आपको बहुत याद करती हूं और बहुत प्यार करती हूं।' 

विज्ञापन

7 of 9
सलमान खान - फोटो : Instagram
सलमान खान
अभिनेता सलमान खान ने पिता सलीम खान को फादर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं। सलमान ने पिता सलीम खान की पुरानी तस्वीरों का वीडियो बनाकर साझा किया है। साथ ही अभिनेता ने लिखा, 'पिता खुश तो बच्चे खुश।

8 of 9
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty
रिया चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती ने पिता के साथ अपनी बचपन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'मेरे पापा को हैप्पी फादर्स डे। आप ही मेरी सहनशक्ति हैं, आप ही मेरी प्रेरणा हैं। मुझे खेद है कि समय कठिन रहा है, लेकिन मुझे आपकी बेटी होने पर बहुत गर्व है। मेरे स्ट्रॉन्गेस्ट डैडी। लव यू पापा मिष्टी। #faujikibeti

विज्ञापन

9 of 9
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने इंस्टा स्टोरी पर पिता के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए फादर्स डे की शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें