इन दिनों अगर किसी फिल्म की जोरों शोरो से चर्चा है तो वो है विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी द कश्मीर फाइल्स की। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। शुरुआत में केवल 700 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई इस फिल्म को दर्शकों की डिमांड के बाद अब देशभर में 2000 स्क्रीन्स पर दिखाया जा रहा है। हर तरफ अनुपम खेर और पल्लवी जोशी की चर्चा हो रही है।