शिल्पा राव, शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'बेशर्म रंग' के दौरान या उसके बाद कभी शाहरुख खान से मिलना हुआ? अगर हां तो कैसा रहा शाहरुख से मिलना ?
मैं उनसे पहली बार 'पठान' फिल्म की स्क्रीनिंग के समय ही मिली थी। उसी दिन फिल्म रिलीज हुई थी। स्क्रीनिंग के समय वहां पर फिल्म से जुड़े लगभग सभी लोग थे। मैंने देखा कि शाहरुख खान जाकर सभी से मिल रहे हैं, बातें कर रहे हैं। ये देख कर मैं थोड़ी सी हैरान थी। शाहरुख के बारे में जो धारणा है कि वह लोगों को अच्छा महसूस कराते हैं। वह एकदम सच है क्योंकि इतना बड़ा स्टार होने के बाबजूद भी उनमें घमंड नहीं है। मैंने उनसे सीखा कि आप चाहे जिस भी जगह पहुंच जाइए लेकिन लोगों के साथ प्रेम से पेश आना बेहद जरूरी है।