फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने सारा-जान्हवी के खास दोस्त ओरी पर कसा तंज, भड़क उठे गुलशन देवैया

Sat, 20 May 2023 08:12 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने अब सारा अली खान, जान्हवी कपूर और नीसा देवगन के खास दोस्त ओरी पर तंज कसा है। फिल्ममेकर का ट्वीट देख गुलशन देवैया भड़क उठे हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
विवेक अग्निहोत्री-ओरी-गुलशन देवैया - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपने बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। विवेक को बीते दिनों सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज 'दहाड़' पर भड़ास निकालते और ऐश्वर्या राय के 'कान 2023' लुक पर तंज कसते देखा गया। वहीं, अब फिल्ममेकर बॉलीवुड स्टार किड्स के खास दोस्त ओरी उर्फ ओरहान अवतरमणि के बारे में ट्वीट कर लाइमलाइट में आ गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर-ओरी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड्स सारा अली खान, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और नीसा देवगन समेत अन्य से दोस्ती और उनके साथ पार्टी की तस्वीरें साझा कर ओरी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। कुछ समय पहले ओरी के जान्हवी कपूर संग रिश्ते में होने की अफवाहें थीं। हालांकि, उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। वहीं, अब विवेक अग्निहोत्री ओरी का एक वीडियो साझा कर उनकी क्लास लगाते नजर आए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ओरी के इंटरव्यू की एक क्लिप अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की है। इसमें ओरी 'आत्म-विकास' के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विवेक ने उनके 'खुद पर काम करने' की बात पर चुटकी लेते हुए लिखा है, 'बॉलीवुड का सबसे मेहनती आदमी। इसे कहते हैं असली संघर्ष।'



Filmy Wrap: फैन पर फूटा अहाना का गुस्सा और समीर से सीबीआई की पांच घंटे तक पूछताछ, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

4 of 5
ओरी उर्फ ओरहान अवतरमणि - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में ओरी को कहते सुना जा रहा है, 'मैं जिम जा रहा हूं, एंटी-ग्रेविटी कर रहा हूं। मैं बहुत आत्मचिंतन कर रहा हूं। कभी-कभी मैं योग और गरम मसाज लेता हूं। बहुत काम है, लेकिन खुद पर।' विवेक अग्निहोत्री को ओरी की यही बात रास नहीं आई है, और उन्होंने बकायदा ट्वीट कर उन्हें आड़े हाथों ले लिया है। 

Aaliyah-Shane: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने ब्वॉयफ्रेंड शेन संग की सगाई, इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती आईं नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुलशन देवैया - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए गुलशन देवैया, ओरी के समर्थन में उतरे। गुलशन ने लिखा, 'सामाजिक-आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना सभी के संघर्षों में उनकी उचित हिस्सेदारी है। सभी के पास विशेषाधिकारों का उचित हिस्सा भी है। हम भूल जाते हैं कि ऐसे लोग भी हैं जिन्हें जीवन में हमसे बहुत कम विशेषाधिकार प्राप्त हैं। फालतू में लोगों को लो हैंगिंग फ्रूट मत खिलाओ माय गुड सर।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें