फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टाइगर 3' मूवी: सलमान की फिल्म में नहीं होंगे इमरान हाशमी, बोले- 'किसने कहा मैं ये फिल्म कर रहा हूं?'

Wed, 25 Aug 2021 11:28 AM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी नहीं दिखेंगे।उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है। इमरान हाशमी का कहना है कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने यह कभी नहीं कहा कि मैं 'टाइगर 3' फिल्म कर रहा हूं। लोग कह रहे हैं कि मैं यश राज की फिल्म 'टाइगर 3' का हिस्सा हं। लेकिन मैंने इस फिल्म के लिए कोई शूटिंग नहीं की है। मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं। पता नहीं लोग क्यों कह रहे हैं मैं यह फिल्म कर रहा हूं?'

इमरान हाशमी के इस खुलासा से अब साफ हो गया है कि वो सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' नहीं कर रहे हैं। इस वक्त इस फिल्म की शूटिंग रूस में चल रही है। सलमान और कैटरीना हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग के लिए भारत से रूस रवाना हुए हैं और अगले एक महीने तक इस फिल्म की शूटिंग वहीं होगी।

 
विज्ञापन

2 of 5
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
इमरान हाशमी ने 'पिंकविला' से बातचीत करते हुए कहा कि किसने कहां कि मैंने इस फिल्म के लिए शूट किया है? मैंने अभी तक कभी भी इस फिल्म को लेकर कोई बयान नहीं दिया फिर पता नहीं लोग क्यों कह रहे हैं कि मैं सलमान और कैटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' का हिस्सा हूं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
इमरान हाशमी - फोटो : इमरान हाशमी
इमरान ने कहा कि सलमान खान के साथ काम करना उनका सपना है। एक दिन यह सपना जरूर पूरा होगा। इससे पहले कहा जा रहा था कि इमरान हाशमी इस फिल्म का हिस्सा हैं और उन्होंने फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। 

4 of 5
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टाइगर 3 फिल्म में एक बार फिर सलमान खान और कैटरीना कैफ रॉ एजेंट 'टाइगर' और पाकिस्तानी जासूस जोया के रूप में दिखाई देंगे। इससे पहले तक यही कहा जा रहा था कि इस फिल्ल में इमरान हाशमी  विलेन का किरदार निभाएंगे। लेकिन, अब इन अटकलों पर विराम लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरान हाशमी, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यह पहली बार है जब इमरान हाशमी ने आधिकारिक बयान देकर इस फिल्म का हिस्सा नहीं होने की जानकारी दी है। उन्होंने 'पीटीआई' से बातचीत करते हुए कहा कि वो फ्रेंचाइजी में काम करना पसंद करेंगे। सलमान के साथ काम करना हमेशा उनका सपना रहा है। लेकिन, वो टाइगर 3 फिल्म का हिस्सा नहीं है। टाइगर सीरीज की पहली फिल्म 'एक था टाइगर' और दूसरी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' थी। अब इस सीरीज की तीसरी फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, जिसे मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। टाइगर सीरीज की पहली फिल्म को कबीर खान और दूसरी फिल्म को अली अब्बास जाफरी ने डायरेक्ट किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें