फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन की कई फिल्में रिलीज होती हैं। फिल्मों के रिलीज होने के साथ ही अक्सर इनकी स्टोरी या टाइटल को लेकर विवाद खड़े हो जाते हैं। ऐसे में विरोध और प्रदर्शन इस हद तक बढ़ जाता है कि कई बार या तो फिल्में बैन करनी पड़ती या इनके नामों में बदलाव करना पड़ता है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसे कई मौके आए जब फिल्मों के टाइटल को लेकर हुए विवाद जिसके चलते मेकर्स को फिल्म के टाइटल में बदलाव करने पड़ा हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्में और उनसे जुड़े विवाद के बारे में -
बिल्लू (बिल्लू बारबर)
शाहरुख खान, इरफान पठान और लारा दत्ता स्टारर फिल्म बिल्लू को पहले बिल्लू बारबर नाम दिया गया था। हालांकि, फिल्म के टाइटल में नाई शब्द के इस्तेमाल से एक कम्यूनिटी ने इसका काफी विरोध किया। ऐसे में टाइटल को लेकर बढ़ते विवाद को देख मेकर्स ने फिल्म से बारबर शब्द हटाकर इसका नाम सिर्फ बिल्लू कर दिया। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी।