फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: अपमानजनक टिप्पणी से सिख समुदाय आहत, कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए की शिकायत

Mon, 22 Nov 2021 02:32 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
बेबाकी और विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में सोमवार को एक सिख संगठन ने मुंबई में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत की। मुंबई के खार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के नेता और डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कंगना के खिलाफ शिकायत सौंपी थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
शिकायत में डीएसजीएमसी ने कहा है कि कंगना ने जानबूझकर किसानों के आंदोलन को खालिस्तानी आंदोलन के रूप में दर्शाया है और सिख समुदाय को खालिस्तानी आतंकवादी भी करार दिया है। 

4 of 5
kangana ranaut - फोटो : instagram/kanganaranaut
शिकायत का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसमें कंगना पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 1984 के दंगों और नरसंहार को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के एक योजनाबद्ध कदम के रूप में दर्शाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Instagram
दरअसल कंगना ने कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद अपने बयान में लिखा था कि, 'खालिस्तानी आतंकवादियों ने भले ही आज सरकार की बांह मरोड़ दी हो लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि एक महिला प्रधानमंत्री ने इनको कुचल दिया था, चाहे इससे देश को कितना भी कष्ट हुआ हो उन्होंने अपनी जान की कीमत पर इन्हें मच्छर की तरह मसल दिया लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें