2000 से भी ज्यादा गानों को कोरियोग्राफर कर चुकीं सरोज खान का आज जन्मदिन है। हालांकि पिछले साल 3 जुलाई को सरोज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सरोज खान ने बॉलीवुड की हर बड़ी अभिनेत्री को अपने डांस मूव्स पर नचवाया है। माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, ऐश्वर्या जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों ने उन्हें अपना डांस गुरू माना। 40 साल के करियर में सरोज खान ने तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी जीता। प्रोफेशनल लाइफ में सरोज भले ही कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती गईं हों लेकिन उनकी निजी जिंदगी काफी तकलीफों से भरी हुई रही। महज 13 साल की उम्र में सरोज खान की शादी हो गई। चलिए आपको बताते हैं सरोज की जिंदगी की कुछ अनकही बातें...