रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'दो और दो प्यार' का ट्रेलर जारी हो चुका है। विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति अभिनीत फिल्म रोमांस की नई परिभाषा सिखाएगी। फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी, इमोशन और रोमांटिक ट्विस्ट के साथ काफी दिलचस्प लग रहा है। ट्रेलर में दर्शक दो विवाहित जोड़ों की झलक देखते हैं, जो अपने रिश्तों में फिर से चिंगारी जगाने की कोशिश कर रहे हैं। वे शादी की खुशी को फिर से ताजा करने के लिए मूवी डेट पर जाते हैं और अच्छी यात्राएं करते हैं।