फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा: स्कूल में ही सच्चा प्यार कर बैठी थीं सोनाक्षी सिन्हा, अब शादी की खबरें जोरों पर

Wed, 24 Nov 2021 05:27 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

बाॅलीवुड की जानी- मानी अभिनेत्री और अभिनेता शत्रुघन सिन्हा की लाड़ली सोनाक्षी सिन्हा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वालीं सोनाक्षी सिन्हा भी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दबंग और राउडी राठौर जैसी बेहतरीन फिल्मों से नाम कमाने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी जल्द ही इंडस्ट्री के भाई जान यानी सलमान खान की रिश्तेदार बन सकती हैं।  

बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि सोनाक्षी बचपन में ही किसी पर अपना दिल हार बैठी थीं। इस बारे में एक वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा कि, जब वह स्कूल में थीं, उन्हें तभी सच्चा प्यार हो गया था। लेकिन, उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा करते ही उस लड़के को ‘ओके बाय’ कह दिया। उन्होंने बताया कि उनका पहला प्यार काफी गंभीर था, जो 5 साल से ज्यादा समय तक चला था।

विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि उस समय मैं 21 या 22 साल का रही होंगी जब मैं पहले सीरियस रिलेशनशिप में आई थी।” वहीं, यह पूछे जाने पर कि यह रिश्ते कितना लंबा रहा, अभिनेत्री ने जवाब दिया कि ‘यह पांच साल से ज्यादा समय तक चला था।’

विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा कि, ‘यह जरूरी है कि आप हमेशा अपने रिश्तों से सीख लें और आगे बढ़ें, क्योंकि हर कोई अलग होता है, हर किसी का अपना व्यक्तित्व होता है। बस आपको किसी ऐसे इंसान को ढूंढना होगा, जो आपको सहन करने के लिए तैयार हो। 

4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि मैंने सच में बहुत कुछ सीखा है। आप बदलते हैं, बढ़ते हैं, आपके अनुभव आप में बहुत कुछ बदलते हैं। मैंने और काम करना शुरू कर दिया। मैं बहुत से नए लोगों से मिली, उनसे बहुत कुछ सीखा। आपको बस किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढना है, जो आपके बारे में जाने और आपको प्यार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी आखिरी बार अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आई थीं। इसके अलावा वह जल्द ही रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय के डायरेक्शन में बनने वाली वेब सीरीज के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें