फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल: वीर दास से पहले विवादों में रह चुके हैं ये कॉमेडियन, कुछ को तो खानी पड़ी थी जेल की हवा

Wed, 24 Nov 2021 04:37 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विवादों में रहे ये कॉमेडियन - फोटो : सोशल मीडिया

अपने 'दो भारत वाले मोनोलॉग' से विवाद में फंसे कॉमेडियन वीरदास अपने मजाक और जोक्स के कारण ट्रोल होने वाले इकलौते कॉमेडियन नहीं है। इससे पहले भी कई कॉमेडियन अपने बयान, मजाक, जोक्स और रोस्टिंग के चलते लोगों से फटकार खा चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कॉमेडियंस के बारे में जिन्हें अपने कुछ विवादित बयानों के चलते होना पड़ा ट्रोल- 

 

किकू शारदा

मशहूर कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में ‘पलक’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता किकू शारदा को साल 2016 में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दरअसल, किकू शो के एपिसोड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहिम का हुलिया बनाकर उनका मजाक उड़ा रहे थे। ऐसे में गुरमीत के एक समर्थक ने किकू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज करवाया। बाद में मामले में किकू को मुंबई से हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। वहीं, अपने बचाव में किकू ने माफी मांगी और कहा कि साथ ही वह प्रोड्यूसर्स और चैनल के कहने पर ऐसा परफॉर्म कर रहे थे।

विज्ञापन

2 of 5
तन्मय भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

तन्मय भट्ट

भारत में कॉमेडी को अलग पहचान दिलाने में तन्मय भट्ट की कंपनी AIB का बड़ा योगदान है। AIB ने  मुंबई में रोस्ट नामक एक इवेंट आयोजित किया, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और करण जौहर जैसे कई जाने-माने सेलेब्रिटीज भी शामिल हुए थे। हालांकि, इस रोस्ट के पूरे होते ही तन्मय भट्ट और उनकी कंपनी के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हो गई थी। इसके अलावा साल 2016 में तन्मय के सचिन तेंडुलकर और लता मंगेशकर से जुड़े एक वीडियो पर भी जमकर हंगामा हुआ था।

विज्ञापन

3 of 5
कुणाल कामरा - फोटो : सोशल मीडिया

कुणाल कामरा

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पॉलिटिकल बिट्स के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर अपने सेट पर हाइपर नेशनलिज्म पर बात करते नजर आते हैं। ऐसे में अपने इस अंदाज के चलते वह कई बार विवादों में घिर चुके हैं। साल 2017 में उनका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो के सामने आने के बाद इसे एंटी-नेशनल बताते हुए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। 

4 of 5
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

मुनव्वर फारूकी

सटायरिकल कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी साल 2020 के आखिर में पूरे देश के दौरे पर निकले थे। इस दौरान वह देश के अलग- अलग हिस्से में जाकर अपनी प्रस्तुति करने वाले थे। इसी क्रम में वह 1 जनवरी, 2021 को इंदौर में परफॉर्म कर रहे थे। हालांकि, उनका यह शो बीच में ही रोक दिया गया और हिंदू देवी-देवताओं और भारत के गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में उन्हें 2 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, इसके अगले ही दिन यानी 3 जनवरी को पुलिस ने उन्हें यह कहते हुए छोड़ दिया कि देवी-देवताओं के अपमान वाला उनका कोई भी वीडियो नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अग्रिमा जोशुआ - फोटो : Social Media

अग्रिमा जोशुआ

अग्रिमा जोशुआ अप्रैल 2019 में मुंबई के कॉमेडी एंड म्यूजिक कैफे में एक स्केच परफॉर्म के बाद विवाद में घिर गईं। दरअसल, उन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने कथित तौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज का मजाक उड़ाया था। उनके कार्यक्रम के एक बाद अग्रिमा के उस वीडियो के कुछ क्लिप्स वायरल हो गए। हालांकि, बाद में हंगामा बढ़ते देख उन्होंने अपने जोक्स के लिए माफी मांगते हुए वह वीडियो हटा लिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें