फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bdy Spcl: अक्षय- ट्विंकल की शादी के लिए डिंपल ने किया था मना, जानें अनसुना किस्सा

Fri, 07 Jun 2019 05:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dimple kapadia and akshay kumar - फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा डिंपल कपाड़िया 8 जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। उन्होंने साल 1973 में आई फिल्म बॉबी से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मी कीं। उनके पति राजेश खन्ना भी बॉलीवुड के सुपरस्टार में से एक थे।डिंपल कपाड़िया की बेटी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
dimple kapadia and twinkle khanna - फोटो : file photo
भले ही ट्विंकल खन्ना ने अपने करियर में सिर्फ 14 फिल्में ही की हों। इसके बावजूद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। बता दें कि ट्विंकल खन्ना अब एक लेखक हैं साथ ही इंटीरियर डिजायनर भी हैं और उनके पति अक्षय कुमार मशहूर एक्टर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस समय ट्विंकल खन्ना अक्षय से शादी करने वाली थीं उस समय डिंपल कपाड़िया ने उन्हें अक्षय से शादी करने को मना कर दिया था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
twinkle khanna - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो ट्विंकल खन्ना की सगाई दो बार हुई थी। ये अलग बात है कि उन्होंने दोनों ही बार अक्षय से सगाई की थी। जब अक्षय ने ट्विंकल को शादी के लिए प्रपोज किया था तब ट्विंकल की फिल्म 'मेला' आने वाली थी। ट्विंकल कॉन्फिडेंट थीं कि फिल्म सफल होगी। ट्विंकल ने अक्षय से कहा कि अगर फिल्म फ्लॉप हुई तो वह उनसे शादी कर लेंगी। 

4 of 5
twinkle khanna - फोटो : file photo
मेला फिल्म फ्लॉप हो गई और उन्होंने अक्षय को हां कह दिया। लेकिन डिंपल को ट्विंकल के एक पत्रकार दोस्त ने अक्षय से जुड़ी कुछ ऐसी निजी बातें बताई जिसकी वजह से डिंपल कपाड़िया ने बेटी ट्विंकल खन्ना को अक्षय से शादी करने से मना कर दिया था। उन्होंने अक्षय के सामने शर्त रखी कि दोनों को एक साल तक साथ रहना पड़ेगा। इसके बाद ट्विंकल और अक्षय एक साल तक साथ रहे और फिर दोनों की शादी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar and twinkle khanna - फोटो : file photo
इस एक साल में ट्विंल ने अक्षय के खानदान में किसे क्या बीमारी है, उनके परिवार में लोग जल्दी गंजे तो नहीं होते, किसकी किस बीमारी से मौत हुई थी। इन सब के बारे में पूरा रिकॉर्ड चेक किया था। एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने बताया था कि उन्होंने अक्षय से शादी के फायदों और नुकसान की भी एक लिस्ट भी बनाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें