फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के खेत में मिली सड़ी हुई लाश, पुलिस ने जांच शुरू की

Thu, 19 Sep 2019 06:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नागार्जुन - फोटो : social media
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के खेत में सड़ी हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पापिरेड्डीगुडा गांव (Papireddyguda village) में स्थित नागार्जुन की जमीन से एक अज्ञात शव बरामद हुआ जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस गांव में तेलुगु स्टार नागार्जुन की तकरीबन 40 एकड़ जमीन है।
विज्ञापन

2 of 4
नागार्जुन

हालांकि ये जमीन लंबे समय से इस्तेमाल नहीं की जा रही थी। खबरों की मानें तो पिछले दिनों ही नागार्जुन की पत्नी ने इस खेत का दौरा किया था। इस जमीन के आसपास कुछ किसानों द्वारा खेती की जा रही थी। तभी दुर्गंध महसूस हुई। जिसके बाद यह मामला सामने आया है।

विज्ञापन

3 of 4
नागार्जुन
पुलिस के मुताबिक ये लाश इतनी सड़ चुकी है कि पहचाननी मुश्किल हो रही है। हालांकि ये साफ है कि ये लाश किसी आदमी की है और मौत को तकरीनब 4-6 महीने गुजर चुके हैं। बता दें नागार्जुन के परिवार की तरफ से अब तक इस मामले में कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन

4 of 4
नागार्जुन
पुलिस कर्मियों ने इस जगह से सभी सेंपल ले लिए हैं। पुलिस ने गुरुवार को कथित तौर पर आईपीसी की धारा 174 के तहत संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है। इन दिनों नागार्जुन 'बिग बॉस तेलुगु' के तीसरे सीजन की होस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें