फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस दीवाने 3 में एक मजदूर ने दिखाया अपना हुनर, दुखभरी कहानी ने माधुरी को किया भावुक

Thu, 18 Feb 2021 04:02 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डांस दीवाने 3 - फोटो : सोशल मीडिया
अपने डांस वीडियो से टिक-टॉक पर छाए उदय सिंह अब माधुरी दीक्षित के शो 'डांस दीवाने 3' में जलवे दिखाएंगे। उदय सिंह मध्य प्रदेश के आदिवासी समुदाय से हैं और बेहद गरीबी में उनके दिन गुजरे हैं। दरअसल, जल्द ही अब टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 जल्द ही नए चेहरों के साथ शुरू होने वाला है। देश के कोने कोने से आए इस शो में डांस ला टैलेंट दिखाने के लिए तैयार हैं। मेकर्स अब तक कई प्रोमो जारी कर चुके हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
डांस दीवाने 3 - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें गांव के एक माहिर कलाकार उदय कठिन परिस्थितियों को चुनौती देते हुए डांस के इस मंच तक पहुंचा है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि शो के होस्ट राघव जुयाल, उदय को स्टेज पर लाते हैं। इसके बाद उदय कहते हैं, 'मैं आदिवासी हूं और मजदूरी का काम करता हूं। हमारी बस्ती वाले लोगों को सपने देखने का हक ही नहीं है'। इतना कहते कहते वो रो पड़ता है। जज पैनल में शामिल शो के जज धर्मेश उनकी तारीफ करते हैं और कहते हैं, 'ये जो चकाचौंध है ना उसे छोड़, अपने हिसाब से अच्छे से डांस करें। 
 

'
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद उदय जब स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस देते हैं जिसपर शो के दोनों जज माधुरी दीक्षित और धर्मेश उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन देते हैं। प्रोमो में उदय की दुखभरी कहानी सुन माधुरी भी इमोशनल होती नजर आईं। शो में उदय अपनी मां के साथ पहुंचा था। प्रोमो में उदय की प्रतिभा की झलक दिखाई गई है, शो आने पर कंटेस्टेंट की इस प्रतिभा का और भी उदाहरण देखने को मिलेगा। 

 

4 of 5
बिग बॉस 14
बता दें कि 'डांस दीवाने 3' 27 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसे शनिवार और रविवार 'बिग बॉस 14' की जगह 9 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा। 'बिग बॉस 14' का फिनाले 21 फरवरी को है। सप्ताहांत पर ‘बिग बॉस’ की जगह लेने जा रहे इस शो से चैनल को काफी उम्मीदें हैं हालांकि चैनल इसके बारे में हिंदी पट्टी के टीआरपी टाउंस तक अपनी बात अब तक ठीक से पहुंचा नहीं पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डांस दीवाने 3 - फोटो : सोशल मीडिया
मालूम हो कि डांस दीवाने 3 में माधुरी दीक्षित, धर्मेश येलान्डे और तुषार कालिया बतौर जज नजर आएंगे, वहीं राघव जुयाल शो को होस्ट करेंगे। पिछले दिनों बिग बॉस 14 के वीकेंड का वार में राघव ने इस अपकमिंग शो का प्रमोशन किया। बिग बॉस में शो की छोटी सी कंटेस्टेंट ने भी अपने डांस से सलमान खान का दिल जीत लिया। रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ की खासियत ये है कि इसमें तीन पीढ़ियों के प्रतिभागी टीम बनाकर हिस्सा लेते हैं। माधुरी दीक्षित और तुषार कालिया इस शो में शुरू से जुड़े रहे हैं। धर्मेश येलंडे की एंट्री शो में निर्देशक शशांक खेतान की जगह हो रही है। ‘डांस दीवाने’ का पहला सीजन 2018 में और दूसरा सीजन 2019 में प्रसारित हुआ। पिछले साल महामारी के चलते इस शो के तीसरे सीजन का प्रसारण नहीं हो सका।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें