जाने-माने फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के बहु-प्रतीक्षित और ग्लैमरस कैलेंडर की तस्वीरें सामने आ गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी इस कैलेंडर में स्टार्स ने जमकर जलवा बिखेरा। यह कैलेंडर इस समय खूब सुर्खियों में हैं। मशहूर फोटोग्राफर डब्बू के इस कैलेंडर के लिए बॉलीवुड के कई सितारों ने ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है। जिनमें सनी लियोनी, विक्की कौशल, अभिषेक बच्चन, और विद्या बालन जैसी कुछ बी-टाउन हस्तियां शामिल हैं। वहीं इस साल डब्बू के कैलेंडर में तारा सुतारिया और विजय देवरकोंडा ने भी जगह बनाई है और डेब्यू किया है।
कैसे हुई डब्बू रतनानी कैलेंडर की शुरुआत?
डब्बू रतनानी ने अपना पहला कैलेंडर साल 2000 में रिलीज किया था। उन्हें इसको 12 स्टॉक पिक्चर्स के साथ 1000 कैलेंडर प्रिंट करवाए थे। अपने पहले कैलेंडर को डब्बू रतनानी ने बॉलीवुड सितारों को तोहफे में दिया था। उन्होंने इस कैलेंडर को एक फोटोग्राफर के तौर पर शुरू किया था लेकिन डब्बू रतनानी के काम को मिले रिस्पांस और उत्साह के चलते उन्होंने फिर 2001 में दोबारा कैलेंडर रिलीज करने का फैसला किया। इसके बाद लोग और फिल्मी सितारे डब्बू रतनानी के कैलेंडर को हमेशा से पसंद करते आ रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी कई सितारे फोटोशूट में अलग-अलग अंदाज में नजर आए। आइए डालते हैं एक नजर ...