ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘एक्शन रीप्ले’ में 70 के दशक का फैशन बड़े परदे पर सजा चुके अक्षय कुमार अब 80 के दशक का एक्शन बड़े परदे पर आजमाने जा रहे हैं। उनकी फिल्म ‘बेलबॉटम’ की रिलीज डेट का एलान हो गया है। ये फिल्म मॉनसून में मनोरंजन की बारिश करने बड़े परदे पर उतर रही है। इस एलान के साथ ही इस फिल्म की रिलीज को लेकर लगातार चली आ रही अटकलों पर भी विराम लग गया है।
असीम अरोड़ा और परवेज शेख की लिखी फिल्म ‘बेलबॉटम’ में अक्षय के साथ तीन हीरोइनें वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी हैं और फिल्म के निर्माताओं की लिस्ट में शामिल हैं, वाशू भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनीशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी। फिल्म के निर्देशक रंजीत एम तिवारी हैं।