कठपुतली का ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब जाकर समझ आई गलती
अक्षय कुमार की जिस तरह से फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं, उसे देखकर लगता नहीं कि ओटीटी भी उनके लिए सुरक्षित प्लेटफार्म रहेगा। अक्षय कुमार खुद भी मानते हैं, 'ओटीटी पर भी काम करना सुरक्षित नहीं है। वहां भी आपको वही करना पड़ेगा जो दर्शक चाहते हैं। दर्शक या तो पसंद करेंगे या तो नहीं पसंद करेंगे। ओटीटी पर भी जब फिल्म रिलीज होती है, तो वही दर्शक, वही समीक्षक उसे देखते हैं जो सिनेमाघरों में देखते हैं। हमारी पिछली कुछ फिल्में नहीं चलीं। यह हमारी गलती है। मुझे खुद में बदलाव लाना चाहिए। मुझे यह समझना चाहिए कि दर्शक मुझसे क्या चाहते है। मुझे खुद यह तय करना पड़ेगा कि मुझे कैसी फिल्म करनी है?'