फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: 'कार्तिकेय 2' से पहले इन छोटे बजट की फिल्मों ने भी की बंपर कमाई, एक ने तो बटोरे थे 104 करोड़

Sat, 20 Aug 2022 09:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साउथ की फिल्म 'कार्तिकेय 2' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, कई बड़े सितारों पर निखिल सिद्धार्थ की यह फिल्म भारी पड़ती नजर आ रही है। इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं जिसकी वजह से इसके कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी छोटे बजट की फिल्म ने इस तरह का कमाल दिखाया है। इससे पहले भी कई फिल्में जबरदस्त कलेक्शन कर सबको चौंका चुकी हैं। आइए देखते हैं लिस्ट
विज्ञापन

2 of 5
पीपली लाइव - फोटो : सोशल मीडिया
पीपली लाइव
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन न कर रही हो लेकिन साल 2010 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पीपली लाइव' ने अच्छा बिजनेस किया था। यह फिल्म 10 करोड़ की लागत से बनी थी और इसने कुल 48 करोड़ का बिजनेस किया था।
विज्ञापन

3 of 5
नो वन किल्ड जेसिका - फोटो : सोशल मीडिया
नो वन किल्ड जेसिका
विद्या बालन और रानी मुखर्जी अभिनीत यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में दोनों ही अभिनेत्रियों के किरदार को काफी सराहा गया था। फिल्म का बजट महज नौ करोड़ था लेकिन टिकट खिड़की पर इसने जमकर कमाई की थी। इस फिल्म ने कुल 46 करोड़ का कारोबार किया था।

4 of 5
कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
कहानी
इस लिस्ट में विद्या बालन की फिल्म कहानी का नाम भी शामिल है। शानदार  पटकथा और दमदार एक्टिंग की वजह से यह फिल्म काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म का बजट काफी कम था लेकिन कमाई के मामले में इसने कई बड़े सितारों की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। कहानी को आठ करोड़ में बनाया गया था जबकि इसकी कुल कमाई 104 करोड़ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की डोनर - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की डोनर
फिल्म 'विक्की डोनर' से आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही थी। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया था। पांच करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 67 करोड़ रुपए बटोरे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें