मनोरंजन जगत से हर दिन कोई न कोई नई खबरें सामने आती रहती हैं। मौजूदा समय में भी कई स्टार्स की फिल्में रिलीज की कतार में हैं तो वहीं कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इसी क्रम में जहां सलमान खान और चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म गॉडफादर का ट्रेलर रिलीज हो गया है और ऋचा चड्ढा की मेहंदी की तस्वीरें सामने आ गई है। इसके अलावा भी बॉलीवुड से जुड़ी कई बड़ी अपडेट्स सामने आईं हैं, तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 11
केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए केआरके अपने ताजा ट्वीट की वजह से चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। दरअसल, गुरुवार को उन्होंने अपने भविष्य की प्लानिंग के बारे में लोगों को ट्वीट के जरिए बताया जिसकी वजह से हर तरफ उनकी ही बात हो रही है।
यह साल शुरुआत से ही हिंदी सिनेमा के लिए कुछ खास नहीं रहा है। बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों के बढ़ते वर्चस्व का नुकसान काफी हद तक बॉलीवुड फिल्मों के झेलना पड़ा। इस साल रिलीज हुई कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं। बॉलीवुड के इन्हीं कलाकारों में से एक अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्में भी इस साल बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। इसी बीच लीग से हटकर फिल्में करने के लिए मशहूर अभिनेता से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
लीजेंड ऑफ द रामायण विद अमीश
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पूरे देश में इन दिनों दशहरे की तैयारियां जोरों पर हैं। शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं और इसके बाद दशहरा आने वाला है। भगवान राम के 14 साल के वनवास के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं भगवान राम की एक बड़ी बहन थी? कैकेयी ने भगवान राम को 14 साल के वनवास के लिए ही क्यों कहा? रामायण के इर्द-गिर्द घूमने वाली ऐसी कई कहानियां हैं, जिन्हें कम ही लोग जानते हैं। इन्हीं कहानियों को बताने के लिए शिवा ट्रायलॉजी और रामचंद्र सीरीज जैसी बेस्टसेलर बुक्स के लेखक अमीश त्रिपाठी दशहरे के मैके पर डिस्कवरी चैनल पर अपनी एक नई सीरीज ‘लीजेंड ऑफ द रामायण विद अमीश’ लेकर आ रहे हैं।
बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में शादी की थी। वहीं, इन दिनों कपल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिस वजह से फैंस चिंतित हो गए थे। दरअसल, एक ट्वीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि दीपिका और रणवीर के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। अब इस खबर पर अभिनेता का रिएक्शन सामने आया है।
'केजीएफ-2' में अधीरा का किरदार हो या फिर 'अग्निपथ' में कांचा चीना का रोल...संजय दत्त ने हमेश अपनी दमदार अदाकरी से दर्शकों का दिल जीता है। सिनेमा में अपनी नई पारी खेल रहे संजय दत्त के अलग तरह के किरदार और उनके द्वारा चुनी जा रही स्क्रीप्ट, दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। हालांकि, एक ऐसा किरदार है, जिसे संजय दत्त निभाना चाहते हैं, हालांकि अभी तक उन्हें ऐसा करने का मौका नहीं मिल पाया है। इस बात का खुलासा खुद संजय दत्त ने 'द कपिल शर्मा शो' में किया।
'केजीएफ: चैप्टर 2' में अधीरा के किरदार से सबके रोंगटे खड़े करने के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त, साउथ के डायरेक्टर्स की पसंद बनते जा रहे हैं। दक्षिण भारत के निर्देशक अपनी पैन इंडिया फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने के लिए लगातार संजय दत्त को अप्रोच कर रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, ऐसा संजय दत्त की दूसरी पारी के दौरान साइन की गई फिल्मों की सूची कह रही है। केजीएफ 2 में यश के साथ भिड़ने वाले संजू बाबा, आने वाले दिनों में लोकेश कनगराज की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं, सामने आ रही खबरों के मुताबिक संजय दत्त, प्रभास के साथ ही भिड़ने के लिए तैयार है। पढ़िए पूरी खबर...
चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गॉडफादर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर में चिरंजीवी के साथ सलमान खान भी दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। सलमान पहली बार इस फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। ट्रेलर के सामने आने के बाद दोनों ही कलाकारों के फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है।
अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी की तैयारी जोरों पर चल रही है। दोनों की शादी का फैंस के बीच भी काफी बज बना हुआ है। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आए दिन दोनों की शादी से जुड़े नए अपडेट सामने आ रहे हैं। दोनों की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करने वाले फैंस को बता दें कि आज ऋचा और अली की मेहंदी सेरेमनी है और ऋचा चड्ढा की मेंहदी की तस्वीर भी सामने आ गई है।
दक्षिण भारतीय दर्शकों से लेकर हिंदी पट्टी के लोगों के बीच अपने अभिनय का डंका बजाने वाले साउथ सुपरस्टार प्रभास किसी न किसी कारण से चर्चाओं में बने रहते हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस साउथ सुपरस्टार प्रभास की इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोग फिल्म में प्रभाव और सैफ की जुगलबंदी देखने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं। ऐसे में जहां पिछले दिनों फिल्म की टीजर की रिलीज डेट का एलान किया गया था, वहीं आज फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इस अपडेट को सुन लोगों के चेहरों पर मुस्कान के साथ कल की सुबह का इंतजार और बढ़ जाएगा।
Samantha Ruth Prabhu, Dev Mohan
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और देव मोहन की आगामी फिल्म ‘शाकुंतलम’ लंबे वक्त से चर्चा में है। फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर, इस फिल्म के लिए उन्हें अभी और इंतजार करना होगा। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट टल गई है। आपको बता दें कि महाकवि कालिदास के संस्कृत नाटक 'अभिज्ञान शाकुंतलम' पर आधारित यह फिल्म पहले 4 नवंबर को रिलीज होनी थी। लेकिन, अब यह फिल्म तय तारीख को रिलीज नहीं होगी। फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान जल्द किया जाएगा।