फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलेब्स लाइफ: बेटी पलक के लिए मुंबई शिफ्ट हुए श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी, ढूंढ रहे हैं नौकरी

Wed, 28 Jul 2021 01:05 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पलक तिवारी, राजा चौधरी - फोटो : instagram

राजा चौधरी और श्वेता तिवारी का रिश्ता बहुत बुरी तरह से खत्म हुआ था जिसके बाद से ही उनकी बेटी पलक तिवारी अपनी मां और नानी के साथ रहने लगी थीं। इस साल मार्च में राजा चौधरी अपनी बेटी से लगभग 13 साल मिले थे। हाल ही में राजा चौधरी ने अपना जन्मदिन बेटी के साथ मनाया। उन्होंने खुद से खाना भी बनाया। इस मीटिंग से राजा चौधारी को यह महसूस हुआ कि उन्हें अपनी बेटी के पास रहना चाहिए और ज्यादा वक्त बिताना चाहिए। यही वजह है कि वे मुंबई में वापिस से रहने के लिए आ गए हैं और अपने लिए काम ढूंढ रहे हैं।
जब मन होगा तब मिल सकेंगे
मुंबई में रहने से राजा चौधरी बेटी पलक से जब मन चाहे तब मिल सकेंगे और पलक के जीवन में भी जो लंबे समय से एक खाली जगह थी, वह भर जाएगी। श्वेता तिवारी को बाप-बेटी के मिलने-जुलने से कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि श्वेता और राजा चौधरी दोनों ही इस रिश्ते को निभाने में असफल साबित हुए हैं। 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
श्वेता तिवारी-राजा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

बेटी के पास रहना चाहते हैं राजा
राजा ने मार्च में अपनी बेटी से मिलने के बाद बताया था कि ये उन्हें उनकी बेटी से मिलकर महसूस किया कि उनके भीतर उससे मिलने की कितनी तड़प थी। वे वाकई उसने अपने जीवन में चाहते हैं और यही वजह थी उन्होंने उसी रात एक फैसला कर लिया था। 

विज्ञापन

3 of 5
राजा चौधरी और पलक तिवारी - फोटो : Instagram

मुंबई में ही रहेंगे राजा
उन्होंने एक साक्षात्कार में फैसले के बारे में बताया था कि अब वे वापिस मुंबई में ही रहेंगे और अपने एक्टिंग करियर को वापिस से शुरू कर देंगे। मुंबई में पहले से राज का एक घर है इसलिए उन्हें रहने की कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उन्हें पैसा कमाना होगा। 

4 of 5
पलक तिवारी, राजा चौधरी, श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram- @rajachaudhary

काम ढूंढना है मकसद
राजा चौधरी बताते हैं कि उन्होंने अपने शरीर पर काम करना शुरू कर दिया है और टीवी, फिल्म, वेब सीरिज आदि के लिए वे ऑडिशन भी दे रहे हैं। उनका उद्देश्य पैसा कमाना या ख्याति पाना बिल्कुल भी नहीं है बल्कि वे सिर्फ मुंबई में रहने के लिए काम करना चाहते हैं ताकि वे बेटी पलक के साथ अधिक समय बिता सकें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
palak tiwari - फोटो : instagram
जल्द करेंगी डेब्यू
पलक अब बड़ी हो चुकी हैं और जल्द ही वे किसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। पलक बहुत छोटी थीं, जब उनकी मां ने ‘कसौटी जिंदगी की’ में काम करना शुरू कर दिया था। वे अब 20 साल की हो चुकी हैं और इन दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी सक्रिय रहती हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें