फिल्मी सितारों की चकाचौंध भरी जिंदगी सभी को कुछ समय के लिए मोहित कर लेती है। इनका स्टारडम और रुतबा देख लोग कई बार तो इन्हीं की तरह बनने का सपना देखने लगते हैं। बाहरी लोग इनकी चमक-धमक पर रिझ जाते हैं, लेकिन इन सितारों की अंदर की कहानियां कई बार आपको झिंझोड़कर रख देती हैं। सिने जगत से ऐसे कई किस्से हम पहले भी सुन चुके हैं। लेकिन आज बात करेंगे 60 के दशक की टॉप अभिनेत्री और ट्रेंड सेटर मानी जाने वालीं साधना शिवदसानी की। वो साधना जिन्होंने उस दौर की पिक्चरों को नया आयाम दिया, लेकिन खुद दुखद अंत की हिस्सेदार बनीं।