फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहीदा रहमान के प्यार में पड़े इस अभिनेता ने कर ली थी खुदकुशी, मरने से पहले कही थी ये बात

Sun, 28 Mar 2021 06:46 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
गुरु दत्त
'जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला, हम ने तो जब कलियां मांगी तब काटों का हार मिला'

फिल्म 'प्यासा' का ये गाना खूब पसंद किया गया था। लेकिन इस गाने को सुनकर ऐसा लगता है जैसे अभिनेता, निर्देशक गुरु दत्त ने अपनी जिंदगी में मिले प्यार को मंजिल ना मिलने को इस गाने के जरिए बयां किया था। गुरु दत, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को अमरता दे दी। सिनेमा की पढ़ाई में आज भी गुरु दत्त की फिल्मों का जिक्र जरूर होता है। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। गुरु दत्त ने बेहद कम समय में अपने आप को सिनेमा जगत में स्थापित कर लिया था। उन्होंने अपने करियर में खूब नाम कमाया लेकिन उनकी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल रही और जिसका बेहद दुखद अंत हुआ। आज हम आपको गुरु दत्त की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
गुरु दत्त
जिन्हें हम गुरु दत्त के नाम से जानते हैं उनका पूरा नाम था वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण। गुरुदत्त फिल्मों से जुड़े हर क्षेत्र में अव्वल रहे। फिल्मों के लेखन से लेकर निर्देशन तक सब कुछ उन्होंने किया। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग भी की। लोगों ने उनकी एक्टिंग को खूब सराहा। असल जीवन में गुरु दत्त बेहद ही भावुक इंसान थे और उन्हें अपनी जिंदगी से काफी उम्मीदें थीं। जब वो उम्मीदें पूरी नहीं हुई तो उन्होंने अपनी जीवन लीला को खत्म करने का फैसला किया। 
विज्ञापन

3 of 7
गुरु दत्त और गीता
गुरु दत्त को दो बार प्यार मिला लेकिन दोनों ही बार उनका प्यार मुकम्मल नहीं हुआ। गुरु दत्त का पहला प्यार गीता रॉय थीं। जो एक जमाने में बड़ी गायिका हुआ करती थीं। गुरु दत्त की पहली फिल्म 'बाजी' के दौरान ही उनकी मुलाकात गीता से हुई थी। यही से दोनों के बीच प्यार हुआ था। 3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी रचाई। गुरु और गीता के तीन बच्चे भी हुए लेकिन शादी के सिर्फ चार साल बाद ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे। दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। दोनों के रिश्ते में आई दरार की वजह अभिनेत्री वहीदा रहमान को माना जाता था और हर जगह इसी के चर्चे थे।

4 of 7
गुरु दत्त और वहीदा रहमान
गुरु दत्त ने अभिनेत्री वहीदा रहमान को फिल्म 'सीआईडी' से लॉन्च किया था। गुरुदत्त की कई फिल्मों में वहीदा ने काम किया और कुछ फिल्मों में दोनों ने साथ में भी काम किया। इस दौरान गुरु दत्त वहीदा रहमान को चाहने लगे थे। उस वक्त वहीदा और गुरु के इश्क के चर्चे हर अखबार और मैगजीन में छाये हुए थे। लेकिन उनकी ये मोहब्बत भी मुकम्मल नहीं हो पाई। 
विज्ञापन

5 of 7
गुरु दत्त और वहीदा रहमान
तो वहीं गुरु और वहीदा के अफेयर की खबर सुनकर गीता अपने बच्चों को लेकर गुरु दत्त से अलग होकर दूसरे घर में जाकर रहने लगीं। जिसके बाद उन्होंने शराब, सिगरेट और नींद की गोली को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बना लिया। गुरु दत्त अकेले हो गए थे और वहीदा ने भी उनका साथ छोड़ दिया था। बच्चों से मिलने की तड़प और अकेलापन गुरु तो अंदर ही अंदर खा रहा था।
विज्ञापन

6 of 7
गुरु दत्त
और फिर वो मनहूस दिन भी आया जब गुरु दत्त ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। गुरु 10 अक्टूबर को अपने घर में मृत पाए गए थे। उसी दिन उन्होंने भाई के साथ बच्चों के लिए शॉपिंग की। पतंग उड़ाई और फिर वह लेखक अबरार अल्वी से भी मिले। अबरार से उन्होंने फिल्म 'बहारें फिर भी आएंगी' को लेकर चर्चा की। ये उनका आखिरी प्रोजेक्ट था, जिसे धर्मेंद्र के साथ पूरा किया जा चुका था। इसी फिल्म की बातचीत के दौरान अबरार अलवी से गुरु दत्त ने कहा, 'यार, अबरार अगर तुम बुरा न मानो तो मैं अब रिटायर होना चाहता हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुरु दत्त
फिर अगली सुबह गुरु दत्त ने आंखें नहीं खोली। फिल्मों के लेखक अबरार अल्वी ने अपनी किताब 'टेन ईयर्स विद गुरु दत्त' में बताते हैं कि घटना की जानकारी पर जब वो आर्क रॉयल पहुंचे तो उन्होंने देखा, 'गुरु दत्त अपने कुर्ते पायजामे में शालीनाता से लेटे हुए थे। बिस्तर के बगल में एक छोटी सी शीशी में गुलाबी रंग का तरल पदार्थ था।' यह देखते ही अबरार के मुंह से निकला, 'आह! मृत्यु नहीं आत्महत्या! इन्होंने अपने आपको मार डाला।' गुरु दत्त ने हिन्दी सिनेमा को 'कागज के फूल', 'प्यासा', 'मिस्टर एंड मिसेज 55', 'बाज', 'जाल', 'बाजी', 'आर पार', 'चौंदवीं का चांद', 'साहिब बीबी और गुलाम' जैसी फिल्में दी थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें