फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: असल जिंदगी में एक- दूसरे की सगी बहनें हैं ये अभिनेत्रियां, लुक्स के साथ ही अभिनय में भी देती हैं टक्कर

Sun, 07 Nov 2021 12:01 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में ऐसे में कई ऐसे कलाकार मौजूद हैं, जो रिश्ते में एक- दूसरे के काफी करीब हैं। असल जिंदगी में कई सितारे एक ही परिवार में ताल्लुक रखते हैं। इन कलाकारों के रिश्तों के बारे में बहुत से लोग जानते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इस रिलेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। ऐसे में आज हम जानते हैं टेलीविजन और मनोरंजन जगत की ऐसी कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जो असल जिंदगी में एक- दूसरे की सगी बहने हैं और एक्टिंग की दुनिया में एक अलग पहचान बना चुकी हैं। 
 
अमृता राव और प्रीतिका राव
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म विवाह में बतौर मुख्य किरदार में दिखाई दीं एक्ट्रेस अमृता राव ने अपनी खूबसूरती और मासूम अदाओं के साथ सभी का दिल जीत लिया था। वहीं, अभिनेत्री की बहन का नाम प्रीतिका राव है, जिन्होंने सीरियल बेइंतहा से करियर की शुरुआत की थी। दोनों ही एक्ट्रेस अपने हुनर और खूबसूरती के दम पर लोगों की तारीफ लूट चुकी हैं।

विज्ञापन

2 of 5
तनुश्री दत्ता और इशिता दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
तनुश्री दत्ता और इशिता दत्ता
बॉलीवुड की फेमस बहनों की लिस्ट में तनुश्री दत्ता और इशिता दत्ता का नाम भी शामिल हैं। दोनों ही अभिनेत्रियों ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया है। इशिता दत्ता फिल्मों के अलावा कई सीरियल में भी नजर भी चुकी हैं। वहीं, तनुश्री दत्ता ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
शफक नाज और फलक नाज - फोटो : सोशल मीडिया
शफक नाज और फलक नाज
स्टार प्लस के मशहूर सीरियल महाभारत में कुंती का किरदार निभाने वाली शफक नाज ने अपने अभिनय से काफी लोकप्रियता हासिल की थी| वहीं, बात करें उनकी बहन फलक नाज की उन्होंने सीरियल राधा कृष्ण में देवकी के किरदार को निभाया था। 

4 of 5
गौहर खान और निगार खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौहर खान और निगार खान
एक्ट्रेस गौहर खान और उनकी बहन निगार खान दोनों ही कुछ फिल्मों के साथ टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। यह दोनों ऐसी बहनों में भी शामिल हैं, जिन्हें सेट पर एक साथ काम करते हुए भी देखा गया है। दोनों की बहने अपने लुक्स के साथ ही अभिनय के मामले में भी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोशनी चोपड़ा और दिया चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
रोशनी चोपड़ा और दिया चोपड़ा
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रोशनी चोपड़ा और दिया चोपड़ा ने भी अपने अभिनय से लाखों लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई है| यह दोनों टीवी इंडस्ट्री की दो बेहतरीन अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी अभिनय से एक- दूसरे को टक्कर देती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें