आम आदमी हो या बॉलीवुड के सितारे हर किसी के लिए उनका परिवार बहुत ही मायने रखता है। फिल्म जगत में कई ऐसे कलाकार हैं जो अपने माता-पिता से बहुत प्यार तो करते हैं, लेकिन बॉलीवुड में सफलता मिलने के बाद उन्होंने अपने लिए अलग और नया आशियाना बनाया। लेकिन इसी के साथ बॉलीवुड में कई ऐसे सफल सितारे हैं जो आज सुपरस्टार होने के बावजूद भी अपने अपने माता-पिता और अपने परिवार के साथ रहते हैं।
माता-पिता के साथ रहते हैं ये सितारे
आज कल ये ट्रेंड फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा देखने को मिलता है कि बॉलीवुड सितारे अपने अलग प्रॉपर्टी लेकर अपने परिवार से अलग रह रहे हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको बॉलीवुड के उन्हीं कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज सफलता के शिखर पर है, आज उनके पास कई बड़े घर हैं, लेकिन इसके बावजूद वो अपने परिवार के साथ ही रहना पसंद करते हैं। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।