फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू को मिला सितारों का समर्थन और शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से सेलेब्स ने की अपील, पांच खबरें

Mon, 23 Mar 2020 12:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के चलते रविवार को देश में लोगों ने जनता कर्फ्यू का पालन किया। वहीं पीएम मोदी की अपील के चलते शाम पांच बजे देशवासियों ने कोरोना वायरस से लड़ाई में जुटे योद्धाओं को सलाम करने के लिए ताली-थाली, घंटी आदि बजाना शुरू कर दिया है। सलाम करने का आलाम कुछ ऐसा था कि लोग पांच बजने तक का इंतजार नहीं कर पाए और समय से पहले ही ताली और थाली बजाना शुरू कर दिया। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी इसमें पीछे नहीं रहे।

coronavirus: बॉलीवुड सितारों ने किया योद्धाओं को सलाम, अक्षय कुमार तो सच में खिलाड़ी निकले
 
विज्ञापन

2 of 5
richa chadda - फोटो : Social Media
रविवार को कोरोना वायरस के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू अपील का जबरदस्त असर देखने को मिला। पूरे देश में लोगों ने अपने घरों में रहकर इसका समर्थन किया। सड़कें सूनसान रहीं और पुलिस प्रशासन तैनात रहा। लेकिन इस बीच कुछ लोग ऐसे भी थे जो जनता कर्फ्यू की धज्जियां उड़ते नजर आए। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है।

पांच बजते ही लोगों ने उड़ाई जनता कर्फ्यू की धज्जियां, बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलीं- बेवकूफी की सारी हदें पार
विज्ञापन

3 of 5
aanchal khurana - फोटो : social media
मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' के खत्म होने के बाद मेकर्स ने नया शो 'मुझसे शादी करोगे' शुरू किया था। हालांकि ये शो दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। कम टीआरपी और फिर कोरोना वायरस की वजह से जल्द ही इसे बंद करने का फैसला किया गया। शो भले ही खत्म हो गया है लेकिन इससे जुड़े विवाद खत्म होते नहीं दिख रहे हैं।

'मुझसे शादी करोगी' की विनर ने शहनाज पर लगाया आरोप, बोलीं- 'उसने लड़कियों के कैरेक्टर...'

4 of 5
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में रखा गया है। लंदन से लौटने के बाद कनिका कई पार्टियों में गई थीं और उन्होंने कई लोगों से भी मुलाकात की थी। जिन लोगों ने कनिका से मुलाकात की थी उनमें कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां और नौकरशाह शामिल थे। हालांकि कनिका से मिलने वाले जिन लोगों की अभी तक जांच हुई है उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लेकिन इधर कनिका की कपूर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं।

कोरोना वायरस से संक्रमित कनिका कपूर की और बढ़ी मुश्किलें, जानें अब क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर और जावेद अख्तर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध कर रहे लोगों से घर जाने की अपील की है। स्वरा ने विरोध कर रहीं महिलाओं से कहा कि वे खुद को आईसोलेट रखें और सड़को को खाली छोड़ दें। स्वरा के अलावा जावेद अख्तर और अनुभव सिन्हा ने भी धरना हटाने की अपील की।

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से सेलेब्स ने की अपील, स्वरा बोलीं- 'धरना उठा लें' तो जावेद अख्तर ने कहा- 'पहले मुल्क'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें