फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बजते ही लोगों ने उड़ाई जनता कर्फ्यू की धज्जियां, बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलीं- बेवकूफी की सारी हदें पार

Sun, 22 Mar 2020 11:49 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
richa chadda - फोटो : Social Media
रविवार को कोरोना वायरस के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू अपील का जबरदस्त असर देखने को मिला। पूरे देश में लोगों ने अपने घरों में रहकर इसका समर्थन किया। सड़कें सूनसान रहीं और पुलिस प्रशासन तैनात रहा। लेकिन इस बीच कुछ लोग ऐसे भी थे जो जनता कर्फ्यू की धज्जियां उड़ते नजर आए। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
coronavirus संक्रमण रोकने के लिए लगाए गए जनता कर्फ्यू के दौरान सायं पांच बजे कोरोना सेनानियों के सम्मान में ताली, थाली और शंख बजाते लोग। - फोटो : prayagraj
दरअसल पीएम मोदी ने कहा था कि लोग जनता कर्फ्यू के दौरान शाम पांच बचे अपने घरों की बालकनी, छत या दरवाजे पर आकर ताली बजाकर कोरोना वायरस से लड़ाई में जुटे योद्धाओं का अभिवादन करें। देशभर में इस दौरान ज्यादातर लोगों ने ऐसा ही किया। लेकिन कुछ लोग यहां भी हरकतों से बाज नहीं और भीड़ जुटाकर खड़े हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : social media
देश के कई हिस्सों से ऐसे वीडियो सामने आए जिनमें लोग पांच बजते ही सड़कों पर निकल आए हैं और भीड़ लगाने लगे। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की हस्तियां इसे देखकर हैरान हैं। ऋचा चड्ढा ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है जिसमें लोगों का झुंड सड़क पर नजर आ रहा है।  ऋचा ने इस पर हैरानी भी जताई है। 

4 of 5
Richa Chadda - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
 ऋचा चड्ढा ने एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा है, 'बेवकूफी की सारी हदें पार। यह तो जनता कर्फ्यू के उलट है।' अब लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
बता दें कि कोरोना वायरस के चलते दिल्ली समेत कई राज्यों में लॉकडाउन कर दिया गया है। रविवार को कोरोना के 26 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 360 हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़कर 7 तक पहुंच गई है।

कोरोना का प्रकोप झेल रहीं कनिका के बारे में नहीं पता होंगी ये पांच बातें, दी सनी लियानी के कई गानों को आवाज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें