फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children's Day 2019: बचपन की यादें ताजा करती हैं ये पांच फिल्में, मैसेज भी है साथ

Thu, 14 Nov 2019 01:12 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
चिल्लर पार्टी और तारे जमीन पर - फोटो : सोशल मीडिया
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की याद में बाल दिवस मनाया जाता है। वैसे इस दिन को बॉलीवुड में भी काफी खास माना जाता है और ऐसी कई सुपरहिट फिल्में बनाई गई हैं जिनको देखकर बच्चों को न सिर्फ मजा आया बल्कि एक मैसेज भी। वहीं बच्चों के साथ ही साथ बड़े लोगों ने भी इन फिल्मों को काफी पसंद किया। ऐसे में आज के खास दिन पर आपको बताते हैं ऐसी पांच हिट फिल्मों के बारे में जिसे देख आपको भी अपना बचपन याद आ जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
चिल्लर पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
चिल्लर पार्टी
चिल्लर पार्टी में बच्चों की पूरी गैंग दिखाई गई है। फिल्म में बच्चे भरपूर मस्ती और शरारत करते दिखते हैं। फिल्म में बच्चों की शरारतों और समझदारी के साथ ही वो किस तरह से इस दुनिया को देखते हैं, दिखाया गया था। फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी और किसी भी बड़े स्टार के न होने के बाद भी फिल्म सभी को काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन

3 of 6
taare zameen par - फोटो : Social Media
तारे जमीन पर
2007 में आमिर खान और दर्शील सफारी स्टारर फिल्म तारे जमीन पर रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर एक अध्यापक के किरदार में थे जबकि दर्शील एक छात्र की भूमिका में। फिल्म  में दर्शील को डिस्लेक्सिक से पीड़ित दिखाया गया है। जो आमतौर पर किसी को समझ नहीं आती लेकिन उसका असर उस बच्चे पर क्या होता है। फिल्म को आज भी हर कोई पसंद करता है।

4 of 6
mr india
मिस्टर इंडिया
1987 में रिलीज हुई फिल्म मिस्टर इंडिया आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी सहित कई बाल कलाकार मुख्य किरदार में थे। वहीं फिल्म में अनिल बच्चों की परवरिश करते दिखते हैं। फिल्म में बच्चों की शरारतों से लेकर उनकी समझदारी तक को बखूबी रूप से दिखाया गया है। वहीं गायब होने वाली घड़ी के चलते इस फिल्म ने उत्सुकता और बढ़ा दी थी।
विज्ञापन

5 of 6
छोटा चेतन - फोटो : सोशल मीडिया
छोटा चेतन
साल 1998  में फिल्म छोटा चेतन रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक ऐसे बच्चे पर आधारित थी जिसे एक जादूगरनी ने अपनी शक्तियों से चोरी करने के इरादे से बनाया था। लेकिन बाद में कहानी दूसरे ट्विस्ट लेती है। फिल्म को आज भी पसंद किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म ब्लैक में रानी मुखर्जी और अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लैक
2005 में रिलीज हुई फिल्म ब्लैक की शुरुआत एक ऐसी बच्ची से होती है जो सही से सुन और बोल नहीं सकती है। हालांकि फिल्म में बाद में किरदार को बड़ा करके राखी मुखर्जी नजर आती हैं। वहीं अमिताभ ने भी फिल्म में अपने अभिनय से सभी का दिल जीता था। इस फिल्म को आज भी पसंद किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें